जारी है IPL2019 का रोमांंच – पोलार्ड के तुफान में किंग पंजाब उड़ा, मुम्बई ने 3 विकेट से दी मात
मैच के लास्ट में 12 बॉल पर 32 रन बनाने थे मुम्बई को
खेल डेस्क, मौर्य न्यूज18
आईपीएल-2019 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा। 06 बॉल में 32 रन। लास्ट का रोमांच बिल्कुल चरम पर औऱ मुम्बई के सामने जीत के लिए यही लक्ष्य और सामने थे पंजाब के बॉलर। और इधर बल्ला थाम रखा था मुम्बई की तरफ से पोलार्ड ने। फिर क्या था दे-दनादन छक्का पर छक्का। औऱ मात्र 7 गेंदों में 27 रन बटोर लिए फिर तो खेलने को बचा ही क्या था। और मुम्बई 3 विकेट से पंजाब को मात दे दी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई के सामने टारगेट था 198 का। पहले किंग 11 पंजाब ने बैंटिंग कर 197 का स्कोर किया था। जिसे मुम्बई ने 7 विकेट खोकर पूरा किया।
अब रिपोर्ट विस्तार से
पोलार्ड ने आखिरी 7 गेंद पर 27 रन बनाए
मुंबई को अंतिम के 2 ओवर में 32 रन बनाने थे।
क्रीज पर कीरोन पोलार्ड और अलजारी जोसेफ थे।
19वां ओवर सैम करन फेंकने आए।
- पहली गेंद : पोलार्ड ने चौका लगाया।
- दूसरी गेंद : कोई रन नहीं बना।
- तीसरी गेंद : पोलार्ड ने छक्का लगाया।
- चौथा गेंद : पोलार्ड ने फिर छक्का लगाया।
- पांचवीं गेंद : पोलार्ड ने एक रन लिया। स्ट्राइक पर जोसेफ आए।
- छठी गेंद : अलजारी जोसेफ ने कोई रन नहीं लिया। अगले ओवर में स्ट्राइक पोलार्ड को मिली।
20वां ओवर अंकित राजपूत करने आए। पहले वे चोटिल होने के कारण ड्रेसिंग रूम चले गए थे।
- पहली गेंद : नो बॉल पर पोलार्ड ने छक्का लगाया।
- पहली गेंद : पोलार्ड ने चौका जड़ा।
- दूसरी गेंद : पोलार्ड डीप मिडविकेट पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए। लेकिन स्ट्राइक जोसेफ को मिल गई।
- तीसरी गेंद : जोसेफ कोई रन नहीं ले पाए।
- चौथी गेंद : जोसेफ ने एक रन लिया। स्ट्राइक नए बल्लेबाज राहुल चाहर को मिली।
- पांचवीं गेंद : राहुल चाहर एक रन लेने में सफल रहे। स्ट्राइक जोसेफ को मिली।
- छठी गेंद : मुंबई को जीत के लिए इस गेंद पर 2 रन चाहिए थे। जोसेफ ने 2 रन लेकर मुंबई को मैच जिता दिया।
ऐसे गिरे मुंबई के विकेट
- मुंबई इंडियंस की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, सूर्य कुमार यादव और सिद्धेश लाड रहे।
पोलार्ड ने 83 में से 72 रन बाउंड्री से बनाए

मुंबई की जीत में कीरोन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3 चौके और 10 छक्के की मदद से 31 गेंद पर 83 रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पोलार्ड का यह इस सीजन का पहला और टूर्नामेंट का 14वां अर्धशतक है। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण इस मैच में वे ही मुंबई के कप्तान थे।
गेल का अबतक 26 अर्धशतक
पंजाब की तरफ से खेल रहे क्रिस गेल ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका इस सीजन में यह दूसरा, जबकि टूर्नामेंट का 26वां अर्धशतक है। लोकेश राहुल ने 41 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। राहुल ने मुंबई के खिलाफ पिछली 5 पारियों में चौथी बार 50 से ज्यादा स्कोर किया। इससे पहले उन्होंने 57 गेंद पर नाबाद 71, 60 गेंद पर 94, 20 गेंद पर 24 और 53 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए थे।
चलते-चलते – मूलबातें
इस तरह प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है। अब वह 6 मैच में 8 अंक के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। किंग्स इलेवन पंजाब के 7 मैच में 8 अंक हैं। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।
मौर्य न्यूज18 के लिए खेल डेस्क की रिपोर्ट