चेन्नई फिर बनी सुपर किंग , केकेआर को धोया !
कोलकाता 8 विकेट 161 रन, चिन्नई 5 विकेट 162 रन।
कोलकत्ता। मौर्य न्यूज18 खेल डेस्क।
चिन्नई सुपर किंग का आईपीएल19 का अब तक किंग बनी हुई है। धोनी की टीम की धुनाई जारी है। कोलकाता की टीम को कोलकाता में ही धोनी की टीम ने पांच विकेट से धो दिया है। कोलकाता की टीम 161 20 ओवर में 8 विकेट खोकर बनाई तो धोनी की टीम ने दो बॉल शेष रहते यानि 19.4 गेंदों में 5 विकेट खोकर 162 रन बना कर मैच जीत ली।
कौन-कौन खिलाड़ी खेले, दोनों टीमें इस प्रकार रही
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितिश राणा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हैरी गर्नी।
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।
खबरें अब विस्तार से
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 29वें मुकाबले में ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। चेन्नई ने 19.4 ओवर में 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। इमरान ताहिर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 27 रन देकर कोलकाता के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
चिन्नई सुपर किंग के कप्तान धोनी और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान कार्तिक टॉस के दौरान मैदान में
चेन्नई की इस टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। उसने ईडन गार्डन्स पर कोलकाता के खिलाफ 6 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले उसने इस मैदान पर 20 अप्रैल 2013 को कोलकाता को 4 विकेट से हराया था। उसके बाद से इस मैदान पर कोलकाता के खिलाफ 4 मैच खेले। आज से पहले के 3 मैच कोलकाता जीतने में सफल रही थी।
लगातार 10वें मैच में चेज करने वाली टीम जीती
चेन्नई 8 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 14 अंक हैं। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। कोलकाता 8 में से 4 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। कोलकाता की यह लगातार तीसरी हार है। इस आईपीएल में यह लगातार 10वां मैच रहा, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की।
सुरेश रैना ने 58 में से 34 रन बाउंड्री से बनाए
चेन्नई की ओर से सुरेश रैना टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 42 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 5 चौके की मदद से 17 गेंद पर 31 रन की नाबाद पारी खेली। कोलकाता की ओर से पीयूष चावला ने 32 और सुनील नरेन ने 19 रन देकर 2-2 विकेट लिए। हैरी गर्नी ने 37 रन देकर एक विकेट लिया।
क्रिस लिन कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे
इससे पहले कोलकाता के लिए क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उसकी ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज कुलदीप यादव, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नितिश राणा, सुनील नरेन रहे। पीयूष चावला 5 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

——————————————————————————————————————————————–
- नरेन 7 गेंद पर 2 रन ही बना पाए। मिशेल सैंटनर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच पकड़ा।रहे नरेन जब आउट हुए उस समय कोलकाता का स्कोर 4.5 ओवर में 38 रन था।
- राणा 18 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। इमरान ताहिर ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। राणा के पवेलियन लौटने के समय कोलकाता का स्कोर 10.2 ओवर में 79 रन था।
- राणा के बाद उथप्पा क्रीज पर आए। हालांकि, वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इमरान की लेग ब्रेक पर लॉन्ग ऑन पर खड़े डुप्लेसिस ने लॉन्ग ऑफ की तरफ 20-25 गज दौड़ते हुए उनका कैच पकड़ा। उथप्पा के आउट होने के समय कोलकाता का स्कोर 10.4 ओवर मे 80 रन था।
- लिन ने 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 51 गेंद पर 82 रन बनाए। वे इमरान ताहिर की गेंद पर डीप स्क्वायर में शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। लिन ने आउट होने से पहले इस सीजन का अपना दूसरा और आईपीएल का 8वां अर्धशतक लगाया। उनके आउट होने के समय कोलकाता का स्कोर 14.1 ओवर में 122 रन था।
- रसेल एक चौके और एक छक्के की मदद से 4 गेंद पर 10 रन बनाए। उन्हें भी इमरान ताहिर ने पवेलियन भेजा। रसेल छक्का लगाने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौरी के हाथों लपके गए। इस समय कोलकाता का स्कोर 14.5 ओवर में 132 रन था।
- कार्तिक ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। छक्का लगाने की कोशिश में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर फाफ डुप्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा। कार्तिक के पवेलियन लौटने के समय कोलकाता का स्कोर 17.2 ओवर में 150 रन था।
- शुभमन गिल 20 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर रविंद्र जडेजा ने उनका कैच पकड़ा। शुभमन 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर पवेलियन लौटे। उस समय कोलकाता का स्कोर 161 रन था।
- गिल के आउट होने पर कुलदीप यादव मैदान पर आए। हालांकि, स्ट्राइक पीयूष चावला के पास थी। शार्दुल ने यॉर्कर फेंकी। चावला ने शॉट लगाया, दूसरे छोर पर खड़े कुलदीप रन के लिए दौड़ पड़े। उधर, धोनी तेजी से गेंद फील्ड करते हुए शार्दुल को वापस दी और कुलदीप रन आउट हो गए। कोलकाता का स्कोर 20 ओवर में 161 रन ही रहा।
स्कोरकार्ड : कोलकाता नाइटराइडर्स

बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
क्रिस लिन कै. शार्दुल ठाकुर बो. ताहिर | 82 | 51 | 7 | 6 |
सुनील नरेन कै. फाफ डुप्लेसिस बो. सैंटनर | 02 | 07 | 0 | 0 |
नितिश राणा कै. फाफ डुप्लेसिस बो. ताहिर | 21 | 18 | 3 | 0 |
रॉबिन उथप्पा कै. फाफ डुप्लेसिस बो. ताहिर | 00 | 01 | 0 | 0 |
दिनेश कार्तिक कै. फाफ डुप्लेसिस बो. शार्दुल | 18 | 14 | 2 | 0 |
आंद्रे रसेल कै. स्थानापन्न ध्रुव शौरी बो. ताहिर | 10 | 04 | 1 | 1 |
शुभमन गिल कै. रविंद्र जडेजा बो. शार्दुल | 6 | 7 | 0 | 0 |
पीयूष चावला नॉटआउट | 14 | 6 | 2 | 0 |
कुलदीप यादव रन आउट (धोनी/शार्दुल) | 2 | 2 | 0 | 0 |
रन : 161/8, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 9
विकेट पतन : 1-38, 2-79, 3-80, 4-122, 5-132, 6-150, 7-161, 8-161
गेंदबाजी : दीपक चाहर 4-0-36-0, शार्दुल ठाकुर 4-0-18-2, मिशेल सैंटनर 4-0-30-1, रविंद्र जडेजा 4-0-49-0, इमरान ताहिर 4-0-27-4
स्कोरकार्ड : चेन्नई सुपरकिंग्स

बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शेन वॉटसन एलबीडब्ल्यू बो. हैरी गर्नी | 06 | 07 | 1 | 0 |
फाफ डुप्लेसिस बो. सुनील नरेन | 24 | 16 | 5 | 0 |
सुरेश रैना नॉटआउट | 58 | 42 | 7 | 1 |
अंबाती रायडू कै. रॉबिन उथप्पा बो. चावला | 05 | 11 | 0 | 0 |
केदार जाधव एलबीडब्ल्यू बो. चावला | 20 | 12 | 3 | 1 |
महेंद्र सिंह धोनी एलबीडब्ल्यू बो.नरेन | 16 | 13 | 0 | 1 |
रविंद्र जडेजा नॉटआउट | 31 | 17 | 5 | 0 |
रन : 162/5, ओवर : 19.4, एक्स्ट्रा : 2
विकेट पतन : 1-29, 2-44, 3-61, 4-81, 5-121
गेंदबाजी : प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-30-0, हैरी गर्नी 4-0-37-1, आंद्रे रसेल 1-0-16-0, सुनील नरेन 4-1-19-2, कुलदीप यादव 3-0-28-0, पीयूष चावला 3.4-0-32-2