महिला आयोग की सदस्य बोलीं – एक विद्वान चिकित्सक संगठन चलाएंगे ये खुशी की बात, शुभकामनाएं भी दीं
पटना, मौर्य न्यूज18 ।
बिहार महिला आयोग की सदस्य व पूर्व विधायक डॉ उषा विद्यार्थी ने एक चिकित्सक को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि राजनीति में एक बेहतर पहल है। अब एक विद्वान चिकित्सक पार्टी संगठन चलाएंगे ये खुशी की बात है। श्रीमती विद्यार्थी ने इसके लिए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बधाई दी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्रयकारी अध्यक्ष डॉ जेपी नड्डा को इसके लिए ढेरों बधाइयां दीं । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व जिस तरह से बिहार की कमान एक चिकित्सक सांसद के हाथों में सौंपा है, ये दूर्दर्शिता है और मैं कह सकती हूं कि निश्चिततौर पर ऐसे विद्वान व सुलझे हुए नेतृत्व के जरिए पार्टी और उंचाइयों को छुएंगी।


बिहार भाजपा का औऱ तेजी से होगा विकास
श्रीमती विद्यार्थी ने बिहार भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा के और तेजी से विकास की कामना भी की औऱ कहा कि ये खुद चिकित्सक रहे हैं। जो आला के जरिए इलाज करते रहे अब तो राजनीति में भी कई तरह की बिमारियों को देखेंगे औऱ एक विद्वान चिकित्सक की तरह राजनीति करने वालों में अगर किसी तरह की गंदी मानसिक होगी तो उसका इलाज भी जरूर करेंगे। आप जैसे विद्वतजन का राजनीति की मुख्यधारा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना और समय देना बिहार भाजपा के लिए गौरव की बात है।

महिलाओं के हित में हो काम
श्रीमती विद्यार्थी ने प्रदेश अध्यक्ष से अपील की है कि वो महिला के हितों में भी कार्य को तेजी से बढ़ाएं और समाज में महिलाओं पर बढ़ते जुल्म पर एक्शन लेने के लिए विस्तार से योजना बनाएं। ताकि आपके नेतृत्व में अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में भी अपना योगदान दे सके औऱ शामिल हो सके।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग की सदस्य होने के नाते जिस तरह के जुल्मों सितम की घटना लेकर महिलाएं या बच्चियां आ रहीं है। उसे देखकर काफी दुख होता है। न्याय की लड़ाई में इन महिलाओं औऱ बच्चियों को आपका साथ मिले इसकी भी कामना करती हूं।


