GUEST REPORT
सुरेन्द्र किशोर की कलम से ….।

विजय माल्या ने एक बार कहा था कि
‘‘मैं धोखाधड़ी का पोस्टर ब्वाय बन गया हूं।’’
ऐसा कह कर वह कुछ लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाह रहा था।
KULDIP NAYAR, SR JOURNALIST, INDIA
माल्या की अनियमितता की एक कहानी
पत्रकार कुलदीप नैयर ने लिखी थी।
उस प्रकरण से भी माल्या की कोई अच्छी छवि नहीं बनती।


तब वह राज्य सभा का सदस्य था।
कुलदीप नैयर भी उन दिनों राज्य सभा में थे।
परंपरा यह रही है कि जो सांसद जिस बिजनेस से जुड़ा रहा हो, वह उससे संबधित मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य नहीं बन सकता।
पर माल्या का प्रभाव तो देखिए !


इसके बावजूद विजय माल्या नागरिक विमानन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बन गया था।
उस समिति में अन्य लोगों के अलावा राहुल गांधी और कुलदीप नैयर भी थे।
समिति की एक बैठक में माल्या का प्रस्ताव था कि विमानों की स्वदेशी उड़ानों में भी शराब परोसने की छूट मिलनी चाहिए।
प्रस्ताव पास भी हो गया।



हालांकि उसे सरकार द्वारा माना नहीं गया।
किंतु कुलदीप नैयर ने माल्या की ऐसी पहल को बहुत खराब माना था।
क्योंकि इससे संसदीय सलाहकार समिति की गरिमा कम होती थी।
याद रहे कि माल्या शराब के व्यापार से भी जुड़ा रहा।
नैयर को इस बात पर भी आश्चर्य हुआ था कि उस बैठक में उपस्थित राहुल गांधी ने भी माल्या के प्रस्ताव का विरोध नहीं किया।
राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस

गेस्ट परिचय : –
आपने रिपोर्ट लिखी है….

सुरेन्द्र किशोर
आप देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं। बिहार से हैं। आप लंबे समय से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़े हैं। आप देश के प्रतिष्ठत समाचार पत्र-पत्रिकाओं में अहम पदों पर अपना योगदान दिया है। अब भी आपकी लेखनी देश और समाज को दिशा देती है। आपका आभार।

पटना से मौर्य न्यूज18 की गेस्ट रिपोर्ट ।






