
Patna ,Hair Tips , Maurya News 18
सरसों के तेल के साथ दो चीज़ें मिलाकर बालों में लगाने से आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है और आपको इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो करने में ज्यादा समय नहीं …
बालों की खूबसूरती के लिए सरसों का तेल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होता है। सरसों का तेल सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाला एक बहुउपयोगी तेल है जिसे हम सर्दियों और गर्मियों सभी मौसमों में इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जो बहुत से लोगों के लिए दुखदाई हो जाती है। बालों की केयर करने के लिए आपने कई तरीके आजमाए होंगे और हो सकता है कि सरसों का तेल गर्म करके आप अपने बालों में लगाती भी हों, लेकिन फिर भी उसका कुछ खास असर नहीं होता हो।

ये सही है कि सरसों का तेल काफी लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सरसों के तेल के साथ कुछ चीज़ें मिलाकर अपने स्कैल्प में लगाने पर बालों को वो जरूरी प्रोटीन मिलता है जिसके बिना वो फ्रिज़ी और रूखे हो जाते हैं। डेड हेयर्स और हेयर फॉल की समस्या अगर आपको है तो सरसों के तेल के साथ आपको दो चीज़ें मिलाकर लगानी चाहिए जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाए।
सरसों के तेल से जुड़ा हैक जो हेयर फॉल में कर सकता है मदद
- सरसों का तेल – लगाना है ये तो हमें पता है, लेकिन इसे किस तरह से अपने बालों में लगाना है ये बहुत जरूरी सवाल हो सकता है। सरसों का तेल बालों की जड़ों को मजबूत बना सकता है बशर्ते इसे सही तरह से और सही इंग्रीडियंट्स के साथ मिक्स करके लगाया जाए। जो हैक हम बताने जा रहे हैं उसमें मेथी दाना पाउडर और आंवला पाउडर का इस्तेमाल किया जाएगा।








