Maurya News18, Patna
Political Desk

अभी-अभी बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के आईएएस अरुण कुमार सिंह सूबे के अगले मुख्य सचिव होंगे ! फिलहाल वे विकास आयुक्त के पद पर काम कर रहे हैं। गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को इनकी जगह विकास आयुक्त बनाने की बात चल रही है।
बता दें कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल रविवार यानी कि 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है, जो 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। सूत्रों की मानें तो गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी राज्य के अगले चीफ सेक्रेटरी हो सकते हैं। वे 1987 बैच के आईएएस हैं।
दीपक कुमार काफी लंबे समय से बिहार के मुख्य सचिव हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी 31 मार्च, 2018 को दी गई थी। लगभग 3 साल तक वे इस पद पर रहे। इस बीच उन्हें दो बार एक्टेंशन भी मिला।
दीपक कुमार के बाद बिहार के विकास सचिव अरुण कुमार सिंह, त्रिपुरारी शरण और गृह सचिव आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने की रेस में थे। आईएएस अरुण कुमार सिंह और त्रिपुरारी शरण अगले 6 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं। त्रिपुरारी शरण 30 जून को जबकि अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
इनके अलावे एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अतुल प्रसाद, विवेक कुमार सिंह, बृजेश मल्होत्रा, अमृत लाल मीणा, भागलपुर के डिविजनल कमिश्नर वंदना किन्नी भी रेस में थीं।
