Maurya News18, Khagaria
Crime Desk

खगड़िया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना खगाड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के बन्नी चंडी टोला गांव की है। मलबे में 12 मजदूर दब गए, जिनमें अब तक 6 मजदूरों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं। वहीं 3 मजदूर सुरक्षित निकल गए हैं। एक घायल रामचंद्र साह घर चला गया।
लापता मजदूरों की तलाश जारी है। दो जेसीबी मशीनों से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो नाले के निर्माण में लगे हुए थे। अभी 3 लोगों के नीचे दबने की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

यह हादसा गोगरी के चैधा बन्नी चंडी टोला में हुआ है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दीवार गिर गई है। दीवार जिस वक्त गिरी तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं।
खगड़िया के DM शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले की खुदाई के क्रम में वह दीवार गिरी है। वह खुद स्पॉट पर पहुंच रहे हैं। यह घटना खगड़िया मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर घटी है।
मौके पर खगड़िया के DSP भी पहुंचे हैं। दीवार जिस वक्त गिरी, तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं।
