होमखबरSt. Xavier's School के छात्रों ने किया शेक्सपियर के नाटक Macbeth का...

Latest Posts

St. Xavier’s School के छात्रों ने किया शेक्सपियर के नाटक Macbeth का मंचन

  • Macbeth शेक्सपियर की सबसे चर्चित Tragedies में से एक है, जो महत्वाकांक्षा, सत्ता की लालसा और नैतिक संघर्ष की गहरी झलक प्रस्तुत करती है

रांची : संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा रांची (St. Xavier’s School Doranda, Ranchi) में शेक्सपियर के नाटक Macbeth का बच्चों ने सफल मंचन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने बीते दो दिनों से विद्यालय सभागार में विश्वप्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की कालजयी कृति Macbeth का सफल मंचन कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। Macbeth शेक्सपियर की सबसे चर्चित Tragedies में से एक है, जो महत्वाकांक्षा, सत्ता की लालसा और नैतिक संघर्ष की गहरी झलक प्रस्तुत करती है। इस नाटक में विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय, संवाद अदायगी और मंच सज्जा से उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।

18 सितंबर को इस नाटक के मंचन का अंतिम दिन होगा। विद्यालय सभागार में दो शो आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत पहला शो सुबह 10 बजे, दूसरा शो शाम 5 बजे होगा।

प्रिंसिपल फा. फुलदेव सोरेंग ने शहर के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अंतिम दिन की प्रस्तुति में सम्मिलित होकर न केवल छात्रों का उत्साहवर्धन करें बल्कि इस अद्भुत प्रयास और विद्यार्थियों की मेहनत और कला को और अधिक प्रोत्साहित करें।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss