होमखबरकांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने कमलेश कुमार महतो

Latest Posts

कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने कमलेश कुमार महतो

– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए कमलेश कुमार महतो

रामगढ़ : बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया (Social Media) विभाग की अध्यक्षा सुप्रिया श्रीनेत के अनुमोदन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी (Congress Party) प्रभारी के. राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर सभी जिलों के सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने सभी जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों के लिए 6 से 8 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए थे। जिनमें कई उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें रामगढ़ जिला से कमलेश कुमार महतो ने साक्षात्कार में पास किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा गोला प्रखंड के साडम गांव निवासी सह कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता कमलेश कुमार महतो को कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कमलेश महतो ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही।कमलेश कुमार महतो ने रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रभारी अभय तिवारी, संजय, रियाज का भी आभार प्रकट किया। सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कमलेश कुमार महतो को बधाई देने वालों में रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अभय तिवारी, संजय, रियाज, मुकेश यादव, अमित महतो, गौरीशंकर महतो, मानिक पटेल, हीरालाल महतो, सगीर अंसारी, लतीफ, पवन केवट, प्रदीप, छोटन सपूत, विकास, भारत रौनक, तस्लीम, बन्नी गांधी, पिंटू, नंदकिशोर गुलाम, संतोष सोनी, ऋतिक सहित कई अन्य शामिल हैं।
Maurya News18 Ramgarh.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss