होमखबरकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा, जानें सितंबर माह...

Latest Posts

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा, जानें सितंबर माह में कहां होगा खिलाड़ियों का जुटान…

  • सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जुटेंगे लोकसभा के खिलाड़ी, 2036 में झारखंड की सशक्त भागीदारी होगी सुनिश्चित

रांची : रांची में सांसद खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय होने वाले इस महोत्सव में दर्जन भर खेल शामिल होंगे। इसका आयोजन का उद्देश्य 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक में झारखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस निमित्त आयोजित बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने तैयारी का जायजा लिया। यह महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पुरस्कार जीते, अपनी सशक्त भागीदारी निभाएं। प्रधानमंत्री के इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से रांची में 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन मोरहाबादी मैदान, रांची विश्वविद्यालय मैदान के आसपास होगा। इस बार सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों की भागीदारी हो, इस तरफ भी विशेष तैयारी की जा रही है। नए खिलाड़ियों को भरपूर अवसर दिया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव में आयोजित कराए जाने वाले खेल :
एथलेटिक्स, वुशु, फेंसिंग, कुश्ती, कबड्डी, मालखम्ब, तिरंदाजी, महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल, महिला हॉकी, योग, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, ताइक्वांडो।

बैठक में ये रहे उपस्थित :
पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, संदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य,संजीव वर्मा, एसके पांडेय, जगदीश सिंह जग्गू, शिवेंद्र दुबे, मिथिलेश कुमार सिंह, परमेश्वर महतो, रामप्रसाद, प्रभाकर वर्मा, संजय झा, आदित्य कुमार सिंह, एसडी सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss