होमखबरगीता गायन प्रतियोगिता में कितने विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा, जानें...

Latest Posts

गीता गायन प्रतियोगिता में कितने विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा, जानें…

मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल ने चिन्मय मिशन के चरित्र व व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम को सराहा

रांची : शहर के स्वामी चिन्मयानंद नगर में आयोजित गीता गायन प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश आर्य ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर संतोष अग्रवाल ने चिन्मय मिशन के चरित्र व व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम को सराहा। साथ ही प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। संयोजक वेद प्रकाश बागला ने चिन्मय गीता गायन प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी दी और इसके नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन चिन्मय युवा केंद्र के राजेश कौशिक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय सरायका ने किया। मौके पर विनोद गढ़यान, अशोक अग्रवाल, प्रमोद कुमार, अशोक मंगल, अरूण बुधिया, नीतीश बागला, विशाल सरायका, पवन मंत्री एवं 100 से अधिक बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

चिन्मय गीता गायन प्रतियोगिता 2022 के संवाद समन्वयक शशांक भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय स्तर पर ग्रुप ए (नर्सरी से कक्षा 2) में 447 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से चयनित 27 छात्र छात्राओं ने नगर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी तरह ग्रुप बी में विद्यालय स्तर के 636 से में 43 प्रतिभागियों, ग्रुप सी में 362 में से 32 प्रतिभागियों ने और ग्रुप डी में 287 प्रतिभागियों में से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रुप ए के निर्णायक प्रियंका व रम्या, ग्रुप बी की मंगला एवं गगन मिश्रा, ग्रुप सी के संजय सुल्तानिया व चंद्र माधव सिंह एवं ग्रुप डी के निर्णायक जगदंबा व पूर्वा थे। विद्यालय संयोजिकाओं में आचार्यकुलम की माधवी राजपूत, बालिका शिक्षा भवन की जयश्री मुखर्जी, किसलय बीआइटी से पुष्पा देवी, जुगो देवी एवं तीर्थ नाथ महतो, रतन लाल जैन विद्यालय से कुलदीप शर्मा, सच्चिदानंद ज्ञान भारती विद्यालय डोरंडा से ममता कुमारी एवं सुषमा कुमारी, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल से पूनम सिंह, योगदा कन्या विद्यालय चुटिया से अनिता सिन्हा एवं सारिका टोप्पो, योगदा सत्संग विद्यालय जगन्नाथपुर से एसके पाठक एवं भुवनेश्वर महतो उपस्थित थे।

नगर स्तरीय गीता गायन प्रतियोगिता के ये रहे विजेता प्रतिभागी :
ग्रुप ए : पहला स्थान कन्हैया कुमार ब्रिजफोर्ड जीपी जालान विद्यालय, दूसरा स्थान प्यारी बारला ब्रिजफोर्ड जीपी जालान, तीसरा स्थान अनमोल कुमार स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल रांची
ग्रुप बी : पहला स्थान आद्या विश्वकर्मा आचार्यकुलम, दूसरा स्थान श्लोक पराशर कैरली स्कूल, तीसरा स्थान अथर्व झा आचार्यकुलम, सांत्वना पुरस्कार कौस्तुभ आचार्यकुलम, पंखुड़ी शारदा आचार्यकुलम, साक्षी कुमारी सच्चिदानंद ज्ञान भारती व तानी मुखर्जी योगदा सत्संग कन्या विद्यालय
ग्रुप सी : पहला स्थान महेश्वरी मोहंता आचार्यकुलम, दूसरा स्थान प्रिंसी कुमारी आचार्यकुलम, तीसरा स्थान सोनी शर्मा ब्रिजफोर्ड जीपी जालान, सांत्वना पुरस्कार सुजाता समद ब्रिजफोर्ड जीपी जालान, सुभद्रा कुमारी सच्चिदानंद ज्ञान भारती, प्रणील कुमार कैराली स्कूल, अनन्या रानी सच्चिदानंद ज्ञान भारती
ग्रुप डी : पहला स्थान सृष्टि सिंह योगदा सत्संग कन्या विद्यालय, दूसरा स्थान संजना कुमारी योगदा सत्संग कन्या विद्यालय, तीसरा स्थान आयुष कुमार निराला सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल को मिला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss