होमखबरचरनी ऊपरे का तारा, लाठी टेक टेक, साइलेंट नाइट, वी विश यू...

Latest Posts

चरनी ऊपरे का तारा, लाठी टेक टेक, साइलेंट नाइट, वी विश यू अ हैप्पी क्रिसमस…

  • सेंटा, क्रिसमस ट्री से लेकर विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों से बाजार हुआ गुलजार, चर्च में बढ़ी रौनक
  • दो सालों तक कोरोना की वजह से क्रिसमस का रंग फीका था

रांची : राजधानी रांची में क्रिसमस पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। सेंटा, क्रिसमस ट्री से लेकर विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों से बाजार गुलजार रहे। दो सालों तक कोरोना की वजह से क्रिसमस का रंग फीका था लेकिन अबकी बार स्थिति सामान्य होने से दोगुने उत्साह के साथ मसीही विश्वासी इसकी तैयारी में जुटे थे। चर्च के रंग-रोगन से लेकर साज-सजावट के काम पूरे कर लिए गए थे। क्रिसमस को देखते हुए अलग-अलग इवेंट भी हुए। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर मसीही विश्वासियों ने अपने-अपने घरों की सजावट पूरी कर ली थी। प्रभु यीशु के जन्म लेते ही चर्च में कैरोल गाए जाने लगे। क्रिसमस यानी बड़ा दिन को ले उत्साह, उमंग बढ़ता ही चला गया। चर्चों में कार्यक्रम आयोजित होने लगे। कहीं क्रिसमस कार्निवल तो कहीं प्रार्थना सभाएं हुई…।

कटने लगे केक, पहुंचने लगे मेहमान
संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग और नए विद्यालय के नए भवन का उदघाटन मां मोनिका केरकेट्टा के द्वारा किया गया। निदेशक डान बास्को यूथ के फा. दीपक किंडो के द्वारा चरनी की आशीष और क्रिसमस मैसेज दिया गया। नए भवन की आशीष फा. अजय तिर्की प्राचार्य संत जेवियर्स कालेज इंटरमीडिएट और फा. दीपक किंडो के द्वारा हुआ। दार्जिलिंग से आई प्राचार्या डा सुषमा की बेस्ट फ्रेंड रोजलिंड वाइट डायरेक्टर आफ हिमालयन इंग्लिश स्पोकन इंस्टीट्यूट, पद्मश्री मुकुंद नायक, डा ऋषिकांत एवं लता मेहता थे। वहीं लगभग 10 विद्यालय के प्राचार्य डायरेक्टर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिनमें आदर्श ग्रामीण विद्यालय के निदेशक अमीन अंसारी, शाइन पब्लिक स्कूल के माजिद, न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक राशिद, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक आलोक विपिन टोप्पो, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय प्रसाद एवं एचएम पब्लिक स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य अरविंद कुमार, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए। हजारों की संख्या में अभिभावक और बच्चे शामिल हुए और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। चरनी ऊपरे का तारा, लाठी टेक टेक, साइलेंट नाइट, वी विश यू अ हैप्पी क्रिसमस, जिंगल बेल और नाट्य प्रस्तुति जीजस के जन्म की भी हुई। सभी बच्चों, माता पिता अभिभावकों एवं आए अतिथियों ने केक का भी आनंद लिया।

निकाली झांकी, पेश किए गए नृत्य
संत जेवियर कालेज में पढ़ने वाले धर्म धर्म संगी भाइयों-बहनों ने चेशायर होम के दिव्यांग भाई बहनों के साथ में क्रिसमस गैदरिंग मनाई। संत जेवियर कालेज रांची में पढ़ने वाले रिलीजियस भाई बहनों ने चेशायर होम के दिव्यांग भाई बहनों के साथ क्रिसमस की खुशी बांटने के लिए उनके साथ क्रिसमस गैदरिंग मनाई। इसमें विभिन्न धर्म समाज के धर्म भाई और बहनें उपस्थित थे। यह कार्यक्रम ब्रदर वीरेंद्र और सिस्टर शीतल की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम के दौरान रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्मअध्यक्ष थेओडोर मसकरेनहस, फा. फिलमोन, सिस्टर विमला, सिस्टर मेरी एन और चेशायर होम के अन्य सिस्टर भी उपस्थिति थे। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई। जिसके मुख्य अनुष्ठाता रांची महाधर्म प्रांत के सहायक धर्मअध्यक्ष थेओडोर मसकरेनहस थे। मिस्सा पूजा के बाद क्रिसमस पर आधारित क्रिसमस कैरोल, झांकी और नृत्य किए गए। संत जेवियर कालेज में पढ़ने वाले धर्म भाई और बहनों ने चेशायर होम के दिव्यांग भाई बहनों के बीच क्रिसमस उपहार का वितरण किया। अपने क्रिसमस संदेश में बिशप थेओडोर ने सभी उपस्थित धर्म भाइयों और बहनों से यही आह्वान किया कि अगर वे समाज की सेवा के लिए अपने आप को ईश्वर को समर्पित करना चाहते हैं तो सबसे पहले लोगों के लिए, जरूरतमंद लोगों के लिए अपने दिल में प्यार जगाए। जैसा कि प्रभु येशु ने हम असहाय मानव जाति के उद्धार के लिए अपने ईश्वरीय महिमा को छोड़कर एक दीन मानव बने। जब तक हमारे दिलों में जरूरतमंदों के लिए निस्वार्थ प्यार नहीं जगेगा तब तक हमारे लिए सच्चा क्रिसमस नहीं आ सकता है।

एक्सआईएसएस में छात्रों का क्रिसमस गैदरिंग सेलिब्रेशन
क्रिसमस के इस मौसम और खुशी के माहौल में साल के अंत का स्वागत करते हुए जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) रांची ने अपने छात्रों के लिए क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक्सआईएसएस के छात्रों द्वारा अंग्रेजी और सादरी में कैरल गायन के साथ हुई। इसके बाद उत्सव की इस खुशी में ओ कम आल अ फेथफुल और सीत पानी पर गीत प्रस्तुत किए गए। स्टार आफ बेथलहम थीम पर यीशु के जन्म पर एक क्रिसमस स्किट, एक्सआईएसएस के क्वायर ग्रुप द्वारा क्रिसमस गीत, बोनफायर नाइट का आयोजन किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss