होमखबरदेश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के योगदान को देश...

Latest Posts

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा… 

– समाज के अंतिम व्यक्ति तक संसाधनों का सही वितरण कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू का स्वप्न को साकार करने की आवश्यकता : डा. रामेश्वर उरांव

– राजीव गांधी का झारखंड से विशेष लगाव था : आलोक दूबे

रांची : राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण वरिष्ठ नागरिक उद्यान एचईसी परिसर में राज्य के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक, विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ नामदेव, डा. राजेश गुप्ता छोटू, रोहित उरांव, फिरोज रिजवी मुन्ना, रमेश उरांव, संजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। झारखंडी परंपरागत सांस्कृतिक साथ सज्जा, ढ़ोल  नगाड़े एवं नाचते गाते महिला पुरुषों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्यान परिसर में लाया गया। पासवा के छात्र छात्राओं द्वारा तिलक लगाया गया एवं विधि-विधान से राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूरा परिसर में राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से गूंजता रहा। जयंती के मौके पर 1500 से अधिक स्थानीय एचईसी निवासी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौके पर उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने जिस समाजवादी समाज की कल्पना की थी उसे साकार करने की आवश्यकता है। कहा उनका स्वप्न था कि संसाधनों के दोहन और धन के संचय के साथ-साथ उसके सही वितरण पर भी ध्यान देना जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति दैनिक भोगी मजदूर, सीमांत कृषक, दलित, सभी तक उसका वितरण हो। उसके द्वारा ही सोशलिस्टिक पैटर्न आफ सोसाइटी की कल्पना साकार की जा सकती है। आलोक कुमार दूबे ने कहा राज्य की जनता डा. रामेश्वर उरांव को धन्यवाद दे रही है जिनके प्रयास से झारखंड में राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पंचायती राज्य व्यवस्था में महिलाओं के लिए आधी सीटें आरक्षित कर देश में बदलाव की मशाल जलाई। युवाओं को सूचना तकनीक के माध्यम से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की शक्ति दी। डा. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया। संयोजक गोपाल कृष्ण झा ने स्वागत भाषण दिया, सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल प्रसाद ने कविता पाठ की तथा जगदीश कुशवाहा ने गीत प्रस्तुत किया। लोक गायक पद्मश्री मुकुंद नायक की पूरी सांस्कृतिक टीम ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांध दिया।

समारोह में ये रहे उपस्थित :
प्रतिमा अनावरण समारोह में रोहित उरांव, फिरोज रिजवी मुन्ना, शिवाजी सिंह, रमेश उरांव, संजीत यादव, रंजीत महतो, कुमारेश चक्रवर्ती, राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिवार के सदस्यों में गोपाल कृष्ण झा, शिव शंकर सिंह, रामाज्ञा पांडेय, डीएन सिंह, तिलकधारी प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, डीडी प्रसाद, लेथोनिन मिंज,  ज्योत्स्ना वाघेला समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss