10 प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 10 प्रदेश सचिव का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है

कटिहार : बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ, फैक्टनेब का पांचवां राज्य सम्मेलन 16 जून को पटना में आयोजन किया गया। उक्त जानकारी बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य पदाधिकारी के अलावा 10 प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 10 प्रदेश सचिव का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है। जिसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत भगवती मंदिर कॉलेज बरारी, कटिहार से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर विद्यानंद झा तथा प्रदेश सचिव के पद पर बीएनसी कॉलेज धमदाहा पूर्णिया के प्रोफेसर अनुराग कुमार सिंह का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। बता दें कि इस मनोनयन से शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। वहीं नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका हर स्तर पर अनुपालन किया जाएगा। शिक्षकों के हित की बात हर मोर्चे पर की जाएगी। वहीं इस मनोनयन पर शिक्षकों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।
Maurya News18 Katihar.