- शहर के ऐसे 358 प्रतिष्ठानों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्होंने 20 हजार वर्गफीट से अधिक निर्माण कार्य किया है

रांची : नगर निगम रांची ने होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के ऐसे 358 प्रतिष्ठानों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्होंने 20 हजार वर्गफीट से अधिक निर्माण कार्य किया है। भौतिक सत्यापन के लिए नगर निगम ने बाकायदा सात सदस्यीय टीम का भी गठन किया है जो चिन्हित प्रतिष्ठानों के निर्माण कार्य का सत्यापन करेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी क्रम में नगर निगम की टीम टेंडर हार्ट स्कूल के होल्डिंग की जांच करने पहुंची। नगर निगम के अधिकारियों ने इस प्रतिष्ठान की जांच की।

बता दें कि नगर निगम द्वारा जारी लिस्ट की क्रम संख्या 1 से 50 तक की जांच निगम के कर संग्रहकर्ता दीपक रजक एवं संदीप बेदिया, राजस्व निरीक्षक राकेश मुंडा, 51 से 101 तक गौतम कुमार, आशीष कुमार एवं प्रवीण कुमार पासवान, 102 से 152 तक उदय ठाकुर, सुमन सौरव एवं अजय रवि, 153 से 203 तक पवन कच्छप, मधु कुमार एवं दीपक कुमार सोनी, 204 से 255 तक धर्मराज कुमार, राहुल रॉय एवं त्रिभुवन कुमार, 256 से 308 तक दिलीप शर्मा, सुनील कुमार महतो एवं अजय कुमार सिंह, 309 से 358 तक भीम महतो, अनिल कुमार एवं दीपू मेहता को कार्यभार सौंपा गया है। गठित टीम के सदस्य 23 जुलाई तक अपनी कार्रवाई की सूची विभाग को सौंपेंगे।
Maurya News18 Ranchi.