होमखबरBAU : चारा फसल और क्षमतावान फसल की खेती को बढ़ावा देने...

Latest Posts

BAU : चारा फसल और क्षमतावान फसल की खेती को बढ़ावा देने का अभियान हुआ शुरु…

  • चारा मक्का, चारा ज्वार एवं संकर नेपियर के बीज का किया वितरण

Ranchi : Birsa Agriculture University Ranchi के निर्देश पर खरीफ मौसम में विभिन्न परियोजना के अधीन चारा फसलों की खेती एवं क्षमतावान फसलों की खेती को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया गया। इसके अधीन आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग में संचालित आइसीएआर टीएसपी चारा फसल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रांची जिले के चान्हो प्रखंड में चारा फसल पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर विज्ञानियों ने चान्हो प्रखंड के कुल 40 जनजातीय किसानों के खेतों में अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण (एफएलडी) लगाने के लिए चारा फसलों में चारा मक्का, चारा ज्वार एवं संकर नेपियर के उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया। इस अवसर पर परियोजना अन्वेषक (चारा फसल) डा. योगेंद्र प्रसाद ने किसानों को मवेशियों के लिए हरा चारा फसल की महत्ता की जानकारी दी। इसकी खेती से मवेशियों को भोजन तथा गुणवत्ता वाले हरा चारा बेचकर दोहरा लाभ लेने पर बल दिया। मौके पर विज्ञानी (चारा फसल) डा. वीरेंद्र कुमार एवं विज्ञानी (पौध प्रजनन) डा. कमलेश्वर कुमार ने किसानों को चारा मक्का, चारा ज्वार एवं संकर नेपियर फसलों की उन्नत कृषि प्रणाली से अवगत कराया।

राजमूंग, पंखिया सेम एवं चिया के बीज का किया वितरण :
बीएयू के आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के विज्ञानियों ने विलुप्त होते क्षमतावान फसल को बढ़ावा देने का अभियान भी चलाया। विज्ञानियों ने आइसीएआर टीएसपी क्षमतावान फसल परियोजना के तहत रांची जिले के चान्हो प्रखंड के 20 जनजातीय किसानों को क्षमतावान फसलों में राजमूंग, पंखिया सेम एवं चिया के उन्नत बीज का वितरण किया। इस अवसर पर परियोजना अन्वेषक (क्षमतावान फसल) डा. जयलाल महतो ने क्षमतावान एवं गौण फसलों के गुणों, पौष्टिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी दी। उन्नत खेती तकनीक से अवगत कराया। मौके पर डा. योगेंद्र प्रसाद, डा. वीरेंद्र कुमार एवं डा. कमलेश्वर कुमार मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss