होमखबरसांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन 26 जुलाई को

Latest Posts

सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन 26 जुलाई को

  • समारोह में विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान 2025 से डा. उदय नारायण सिंह नचिकेता को सम्मानित किया जाएगा

रांची : शहर के आड्रे हाउस में 26 जुलाई को शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वम्भर फाउंडेशन रांची और संगीतायन फाउंडेशन नोएडा के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और वित्तमंत्री होंगे। इनके अलावे सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्ष नाथ मिश्र, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा, रविंद्र सांस्कृतिक मंच नई दिल्ली के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, ट्रस्ट के सचिव नवीन कुमार झा, प्रसिद्ध गजल व सूफी गायक अवनींद्र ठाकुर, बाल कलाकार आरुणि शांडिल्य, रूपा निभा सिस्टर्स, सुहृद सरकार जैसे कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे। नवीन कुमार झा ने बताया कि इसी दौरान आयोजित सम्मान समारोह में विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान 2025 से डा. उदय नारायण सिंह नचिकेता को सम्मानित किया जाएगा। दो अलग अलग सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss