होमखबरDAV राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देशभर से आए 4000 बच्चों ने 25...

Latest Posts

DAV राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देशभर से आए 4000 बच्चों ने 25 स्पर्द्धाओं में दिखाया दमखम

  • डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2022 (अंडर 19) बालक वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • खेल में एक खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने से बढ़कर दर्शकों का दिल जीत लेना श्रेष्ठ है

रांची : डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2022 (अंडर 19) बालक वर्ग तीन के दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन डीएवी कालेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी अजय सूरी ने किया। इन खेलों की मेजबानी डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक अधिकारी एमके सिन्हा एवं झारखंड राज्य के आरओ, एआरओ मनोज कुमार सिन्हा, केसी श्रीवास्तव, डा उर्मिला सिंह, अरुण कुमार, पी हाजरा, ओपी मिश्रा को संयुक्त रूप से मिली है। इन सभी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को डा जेपी सूर निदेशक पीएस 1 सह डीएवी नेशनल गेम्स को-आर्डिनेटर की देखरेख में बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेलगांव एवं डीएवी हेहल, डीएवी पुंदाग, डीएवी गांधीनगर रांची में सुचारु रूप से आयोजित किया जा रहा है। डीएवी संस्थाओं के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए बालक वर्ग में 4000 से अधिक बच्चों ने खेलकूद की 25 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

शनिवार को हुए खेल के परिणाम
कबड्डी : पहला स्थान झारखंड, दूसरा उत्तराखंड व तीसरा स्थान दिल्ली एनसीआर की टीम को मिला। कबड्डी में बेस्ट कैचर अनुज उत्तराखंड, बेस्ट राइडर का पुरस्कार आशु झारखंड को मिला।
टेबल टेनिस : पहला स्थान दिल्ली, दूसरा स्थान पंजाब एवं तीसरा स्थान झारखंड को मिला।
खो-खो : पहला झारखंड, दूसरा हरियाणा और तीसरा स्थान दिल्ली एनसीआर को मिला। बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार तेजस नारंग दिल्ली एनसीआर को मिला।
योगा : पहला स्थान वेस्ट बंगाल, दूसरा हरियाणा एवं चंडीगढ़ व तीसरा स्थान दिल्ली एनसीआर को मिला।
शतरंज : पहला स्थान बिहार, दूसरा ओड़िसा व तीसरा स्थान आंध्र प्रदेश को मिला।
क्रिकेट : पहला स्थान वेस्ट बंगाल, दूसरा स्थान बिहार व तीसरा स्थान पंजाब को मिला। फाइनल मैच में वेस्ट बंगाल के रूपक को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अपनी 113 रनों की शतकीय पारी में उन्होंने 14 छक्के और 6 चौके लगाए।
फुटबाल : पहला स्थान झारखंड, दूसरा स्थान वेस्ट बंगाल व तीसरा स्थान राजस्थान को मिला। वहीं हाकी और हैंडबाल में झारखंड की टीम फाइनल में पहुंच गई हैं।

मेडल व ट्राफी देकर किया उत्साहित
डीएवी गांधीनगर में आयोजित कबड्डी, चेस और टेबल टेनिस में सफल खिलाड़ियों को डीएवी प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष नानक चंद गर्ग ने मेडल एवं ट्राफी देकर उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीत हार जीवन का अंग है। खेल में एक खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने से बढ़कर दर्शकों का दिल जीत लेना श्रेष्ठ है। वहीं प्राचार्य एसके सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि खेल में विनर से अधिक लूजर का महत्व अधिक होता है। डा जेपी सूर (निदेशक पीएस 1) एवं एमके सिन्हा ने सभी खेल स्थलों का दौरा किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर एनएन श्रीवास्तव, किरण यादव, हंसपाल, एन खान, रेखा पांडेय समेत डीएवी के प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss