होमखबरअखंड भारत सिर्फ हमारा सपना ही नहीं वरन् आंखों में तैरता हुआ...

Latest Posts

अखंड भारत सिर्फ हमारा सपना ही नहीं वरन् आंखों में तैरता हुआ जीवंत ज्वाला है : विक्रम शर्मा

  • हिन्दू जागरण मंच धनबाद जिला के झरिया स्थित श्याम मंदिर परिसर में अखंड भारत स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया
  • जब तक अखंड भारत में भगवा नहीं लहराएगा तब तक स्वतंत्रता के कोई मायने नहीं हैं इसलिए हम सबने ठाना है हमें अखंड भारत बनाना है

धनबाद : हिन्दू जागरण मंच धनबाद जिला के झरिया स्थित श्याम मंदिर परिसर में अखंड भारत स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक किशोर झा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू जागरण मंच झारखंड के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने कहा कि अखंड भारत सिर्फ हमारा सपना ही नहीं वरण आंखों में तैरता हुआ जीवंत ज्वाला है…। अखंड भारत सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि हमारे नजरों में तैरता हुआ जीवंत ज्वाला है और एक न एक दिन अखंड भारत हम लेकर रहेंगे क्योंकि सिंधु से रावी तट सबकुछ हमारा है। हमारी भारतभूमि का अभिन्न अंग है। देश के बंटवारे का दर्द हम कभी भी भूल नहीं सकते क्योंकि स्वतंत्रता कालखंड में लाखों लोगों ने बिना कारण अपनी जान दंगों में गंवाई है। एक मूर्खतापूर्ण निर्णय ने न जाने कितने मांगों की सिंदूर उजाड़ दिए, कितनी मां की कोख सुनी हो गई। जब तक अखंड भारत में भगवा नहीं लहराएगा तब तक स्वतंत्रता के कोई मायने नहीं हैं। इसलिए हम सबने ठाना है हमें अखंड भारत बनाना है। हमारे सभी कार्यकर्ता कमर कस कर अपने लक्ष्य के प्रति अर्जुन की आंख की तरह दृष्टि बनाएं रखें।

भारत राम कृष्ण की जन्मभूमि है फिर कोई लक्ष्य हमसे दूर कब तक रह सकता है :
भारत हमारे लिए सिर्फ भूमि का एक टुकड़ा भर नहीं है बल्कि ये देव भूमि है, हमारे लिए हमारा राष्ट्र ही हमारा प्राण है। भगवान राम ने रावण मारकर, लंका को मिट्टी में मिलाकर धर्म की स्थापना की थी, भगवान कृष्ण ने कंस को मारकर और पांडव का साथ देकर धर्म की स्थापना की थी। हम सबको धर्म का साथ देना चाहिए। स्वामी विवेकानंद कहा करते थे अगले सदी तक सिर्फ राष्ट्र की पूजा करो, राष्ट्र ही तुम्हारा भगवान है। यदि राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित रहीं तभी हमारे गीता रामायण वेद पुराण और धर्म की रक्षा हो सकेगी इसलिए राष्ट्र ही हमारे लिए पहला धर्म है। अतः राष्ट्र रक्षा ही धर्म की रक्षा है ये तो स्वामी विवेकानंद ने बहुत पहले ही हमारे देव भूमि में वैचारिक अग्नि की ज्वाला भर दी। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता ने दुश्मनों को नाक रगड़ने को विवश कर दिया। साबित हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अपना भारत बिल्कुल सुरक्षित हाथों में है।

ये रहे उपस्थित :
वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की झरिया नगर के संघचालक डीएन पांडेय, धनबाद विभाग सह कार्यवाह पंकज, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक मनोज सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी, राजकुमार अग्रवाल ने भी अखंड भारत पर अपना अपना विचार दिया। मौके पर रौनक चौहान, कुणाल सिंह, करण झा, शिव कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, अवधेश साहू, अजय वर्मा, गिरजा सिंह, अनिल देव, जितेंद्र शर्मा, राज विश्वकर्मा, चंदन गुप्ता, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Maurya News18 Dhanbad.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss