– शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है, इस वर्ष परीक्षा में 91.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है। इस वर्ष परीक्षा में 91.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं। इस बार कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज जिला का बेहतर प्रदर्शन रहा है। छात्र जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर या डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

ये रहे परीक्षा परिणाम :
– कुल पास प्रतिशत : 91.71%
– प्रथम श्रेणी : 2 लाख 2 हजार 140 छात्र
– द्वितीय श्रेणी : 1 लाख 57 हजार 294 छात्र
– तृतीय श्रेणी : 17 हजार 521 छात्र
स्टेट टॉपर को तीन लाख प्राइज मनी :
जैक बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये प्राइज मनी दी जाएगी।
नकद पुरस्कार की राशि :
– प्रथम रैंक (फर्स्ट) : 3 लाख रुपये
– द्वितीय रैंक (सेकेंड) : 2 लाख रुपये
– तृतीय रैंक (थर्ड) : 1 लाख रुपये
जिलावार पास प्रतिशत :
– कोडरमा: 97.83%
– पाकुड़: 96.83%
– जामताड़ा: 96%
– लातेहार: 96.25%
– साहिबगंज : 96.22%
ये रहा पिछले 10 वर्षों का रिजल्ट :
– 2016: 57.29%
– 2017: 57.91%
– 2018: 59.48%
– 2019: 70.77%
– 2020 : 75.01%
– 2021: 95.93%
– 2022: 95.60%
– 2023: 95.38%
– 2024: 90.39%
– 2025: 91.71%
Maurya News18 Ranchi.