होमखबरPresident : Deoghar से flight के टेक-आफ हाेते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट...

Latest Posts

President : Deoghar से flight के टेक-आफ हाेते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में चहलकदमी हो गई थी तेज

  • एयरपोर्ट के नए भवन के साथ साथ पुराने भवन स्थित वीआइपी गेट के पास पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी तैनात दिखे

Ranchi : 24 May बुधवार को President द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर jharkhand की राजधानी रांची अपने विशेष विमान से पहुंची। देवघर से रांची आने की सूचना पर सुबह से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चहलकदमी तेज हो गई। देवघर से राष्ट्रपति के विशेष विमान के टेक-आफ हाेने की सूचना मिलते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में पदाधिकारियों व सुरक्षाबलों की चहलकदमी तेज हो गई थी। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर आने जाने वालों की जांच से लेकर रोकथाम में पुलिसबल जुट गए। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी कि आम से खास तक के वाहनों को रोक दिया गया था। सुबह 10 बजे से ही जिला प्रशासन के उच्च पदस्थ मोर्चा संभाले हुए थे। एयरपोर्ट के नए भवन के साथ साथ पुराने भवन स्थित वीआइपी गेट के पास पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी तैनात दिखे। लगातार सभी पदाधिकारी एक दूसरे से वाकी टाकी के माध्यम से पल पल की जानकारी अपडेट करते दिखे। इसी क्रम में ठीक 12:16 बजे राष्ट्रपति का काफिला वीआइपी गेट के बाहर निकला। इससे पूर्व उन्हें सलामी दी गई। काफिला के बाहर निकलने के साथ ही मौजूद पदाधिकारियों ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला बिरसा चौक के लिए निकल गया। वहां 12:40 बजे उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विशेष रुप से उपस्थित रहे।

बैनर पोस्टर से सज गई रांची :
राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर जहां रांची के हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात दिखे वहीं राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजधानी में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। लालपुर से मेन रोड होते एयरपोर्ट तक जाने के क्रम में हर चौराहे पर राष्ट्रपति के स्वागत में जन प्रतिनिधि के साथ साथ जिला प्रशासन के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पूर्व में वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे को ले रांची के साथ साथ खूंटी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया गया कि शहर में 3000 पुलिस कांस्टेबल और 900 अधिकारियों को तैनात किया गया है। उच्च न्यायालय के नए भवन की सुरक्षा में करीब 400 जवानों को तैनात किया गया।

दिख रही थी सादगी :
एयरपोर्ट से निकलने के बाद सीधे राष्ट्रपति बिरसा चौक पहुंची। जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तपती गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में उनकी सादगी देखते बन रही थी। वहीं जिले के सभी उच्च पदाधिकारी वहां मौजूद थे। चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात थे। एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक वन-वे कर दिया गया था। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। यद्यपि राष्ट्रपति सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

गर्मी ने बढ़ाई परेशानी :
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसबल और पदाधिकारी तपती धूप से परेशान दिखे। राष्ट्रपति आगमन को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ साथ पुलिसबल एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक सक्रिय दिखे। जगह जगह बैरिकेडिंग के बीच लोगों का आना जाना बंद था। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट व बिरसा चौक से निकलने के साथ ही ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई लेकिन पूर्व से तैनात ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से लोगों को जाम से राहत मिली।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss