होमखबरगांव की प्रतिभा को मंच प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने का हो...

Latest Posts

गांव की प्रतिभा को मंच प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने का हो रहा प्रयास…

  • दो दिवसीय दक्षिण झारखंड संभाग प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और खेलकूद को बढावा देने के प्रयास की सराहना

रांची : वनबंधु परिषद रांची चैप्टर के एकल अभियान के तहत बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव में शनिवार को दो दिवसीय दक्षिण झारखंड संभाग प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने गुब्बारे उड़ाकर किया। मौके पर उन्होंने एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और खेलकूद को बढावा देने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक मंच देने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण बच्चों को मुख्यधारा में लाने की एक बेहतरीन पहल है। झारखंड में सीसीएल आठ जिलों में कार्य कर रहा है। कोशिश होगी कि सीसीएल इन जिलों में से किसी गांव या आदिवासी क्षेत्रों में खेल को बढावा दें। एकल परिवार और सरकार के साथ मिलकर काम किया जा सकता है। शीघ्र ही इस दिशा में पहल की जाएगी। वनबंधु परिषद ईस्ट जोन की सचिव रेखा जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव की प्रतिभा को एक मंच देने का प्रयास है। इन्हें गांव से निकालकर मुख्यधारा से जोड रहे हैं। इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। वनबंधु परिषद रांची चैप्टर के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका ने कहा कि प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन बच्चों की प्रतिभा को एक मंच देने के लिए ग्रामीण स्तर, अंचल स्तर आदि पर प्रतियोगिता का आयोजन कर इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देंगे। ग्रामीण क्षेत्र से आए बच्चे ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड लाए और देश का नाम बढ़ाए। उदघाटन समारोह में मंच का संचालन प्रदीप जैन ने किया।

प्रतियोगिता में 375 बच्चे ले रहे भाग
इस प्रतियोगिता के लिए दक्षिण झारखंड के लगभग 12 जिलों के विस्तार में स्थित 4000 गांव से 375 बच्चे भाग ले रहे हैं। इनमें मेदिनीनगर, लातेहार, खूंटी, घाटशिला, रातू, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सिंहभूम, रामगढ, गढवा, सरायकेला जिले शामिल हैं। उदघाटन सत्र के बाद बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में खेलों में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद इत्यादि की प्रतिस्पर्धा हुई। वहीं टाना भगत स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी खेल की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चे फरवरी माह में राष्ट्रीय खेल में सहभागिता देने के लिए लखनऊ जाएंगे। जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित होंगे, उन्हें स्पोर्टस अथारिटी आफ इंडिया अपनी देखरेख में प्रशिक्षित करेगा। मौके पर उषा जालान, सतीश तुलस्यान, जयदीप मोदी, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विशेष केडिया, सुमित खेमका, प्रेम अग्रवाल, विवेक भसीन, कपिल भाटिया, सुमित पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये रहा परिणाम :
श्रेणी 6-9 आयुवर्ग में लड़कियां (दौड़)

  • परकितिका कुमारी (गुमला) पहला स्थान
  • छोटी कुमारी (रामगढ़) दूसरा स्थान
  • पूजा कुमारी (रातू) तीसरा स्थान

श्रेणी 10-14 आयुवर्ग लड़कियां (दौड़)

  • शीतल खलको (रातू) पहला स्थान
  • मनीषु इंदवार (गुमला) दूसरा स्थान
  • अनु कुमारी (रामगढ़) तीसरा स्थान

लड़कियों की 600 मीटर दौड़ (10-14 वर्ष)

  • निशा कुमारी (रामगढ़) पहला स्थान
  • करिश्मा कुमारी (लातेहार) दूसरा स्थान
  • तनीषा कुमारी (लोहरदगा) तीसरा स्थान

लड़कों की 600 मीटर दौड़ (10-14 वर्ष)

  • रविनाथ बेदिया (रांची) पहला स्थान
  • राजेंद्र बड़ाइक (खूंटी) दूसरा स्थान
  • सौरभ उरांव (गुमला) तीसरा स्थान

200 मीटर गर्ल्स फाइनल (10-14 वर्ष)

  • सावित्री (सिमडेगा) पहला स्थान
  • प्रजंती कुमारी (गुमला) दूसरा स्थान
  • ज्योति कुमारी (खूंटी) तीसरा स्थान

200 मीटर लड़कों का फाइनल (10-14 वर्ष)

  • अनिल कुमार (रामगढ़) पहला स्थान
  • कर्म महली (रांची) दूसरा स्थान
  • पुष्वा धनवर (खूंटी) तीसरा स्थान

50 मीटर लड़कियों का फाइनल (6-9 वर्ष)

  • रीना मांझी (सरायकेला) पहला स्थान
  • छोटी कुमारी (रामगढ़) दूसरा स्थान
  • रेणु कुमारी (रांची) तीसरा स्थान

400 मीटर लड़कियां (6-9 वर्ष)

  • सृष्टि कुमारी (खूंटी) पहला स्थान
  • मखीजा मुंडा (सिंहभूम) दूसरा स्थान
  • मालती कुमारी (लातेहार) तीसरा स्थान

400 मीटर लड़के (6-9 वर्ष)

  • बादल कुमार (पलामू) पहला स्थान
  • रितेश टोप्पो (सरायकेला) दूसरा स्थान
  • कार्तिक उरांव (लोहरदगा) तीसरा स्थान

200 मीटर लड़कियां (6-9 वर्ष)

  • रीना कुमारी (गढ़वा) पहला स्थान
  • छोटी कुमारी (रामगढ़) दूसरा स्थान
  • मलेश्वरी कुमारी (सिमडेगा) तीसरा स्थान

200 मीटर लड़के (6-9वर्ष)

  • विजय सिंह केरई (सिंहभूम) पहला स्थान
  • ब्रजबिहारी सिंह (सिमडेगा) दूसरा स्थान
  • विक्रम कुमार (खूंटी) तीसरा स्थान।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss