होमखबरXISS : महिलाओं को सशक्त बनाने की राह पर और सुधार की...

Latest Posts

XISS : महिलाओं को सशक्त बनाने की राह पर और सुधार की जरुरत…

  • महिलाओं के पास निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी और संसाधनों के उपयोग के अधिकार की कमी

रांची : जेवियर समाज सेवा संस्थान रांची (XISS Ranchi), सी3 सक्षमा और इंडियन एसोसिएशन फार वुमन स्टडीज के संयुक्त प्रयास से पूर्वी भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला समूहों की स्थिति की सुधार को ले लगातार गतिविधियां की जा रही है। इसमें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का सहयोग मिल रहा है। एक्सआइएसएस के निदेशक डा. जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने हमेशा महिलाओं के बीच आत्मविश्वास और स्व-शासन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले महिलाओं के कल्याण के बारे में चर्चा होती थी लेकिन अब वर्तमान परिदृश्य में महिलाएं स्वयं अपने कल्याण की बातचीत में भाग लेती हैं, यह सकारात्मक बदलाव है।

महिला समूहों की आवश्यकता पर जोर :
जेंडर एंड गवर्नेंस, सेंटर फार कैटालिसिंग चेंज (सी3) की सीनियर एडवाइजर मधु जोशी ने महिला समूहों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हम बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िसा पर आधारित 30 केस स्टडी और रिसर्च पर कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत एक डाक्यूमेंट बनाने की योजना बना रहे हैं और सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए इसे इन राज्यों की संबंधित सरकारों, इन क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों और अन्य शोधकर्ताओं के साथ साझा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य सभी में महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में सोचना और उनका समाधान खोजना है।

सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है। हम महिलाओं को सशक्त बनाने की राह पर हैं लेकिन महिलाओं की स्थिति अभी भी हाशिए पर है क्योंकि उनके पास निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी और संसाधनों के उपयोग के अधिकार की कमी है। महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
: डा. जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे, निदेशक, एक्सआइएसएस रांची।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss