होमखबरजिले के अंचलाधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, फैसला On The Spot...

Latest Posts

जिले के अंचलाधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, फैसला On The Spot…

– रांची जिला के सभी अंचलों में मंगलवार का दिन रहा आम जनता के नाम
– उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर संबंधित अंचलाधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं


रांची : जिला के सभी अंचलों में मंगलवार का दिन आम जनता के लिए रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सभी अंचलाधिकारी जनता की समस्याओं से अवगत हुए। अंचलाअधिकारियों ने भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, भूमि निबंधन, जमीन मापी, आवास योजना, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, नल-जल योजना, आंगनबाड़ी सहित लोगों की अन्य समस्याएं सुनी। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा  गया। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक मंगलवार जिला के सभी अंचलाधिकारियों को पूरे दिन जनता से मिल कर उनकी समस्याओं के समाधान का निर्देश गया है। उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकार की राज्य-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते कहा कि हमें अपने जीवन को खुशहाल बनाना है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर सभी अंचलों में अंचलाधिकारी से जनता की मुलाकात के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss