होमखबरजो विद्यार्थी प्रतिदिन व्यायाम करता है और खेलों में रुचि लेता है...

Latest Posts

जो विद्यार्थी प्रतिदिन व्यायाम करता है और खेलों में रुचि लेता है वह पढ़ाई में भी अव्वल : प्राचार्य

– डीएवी हेहल में डीएवी स्पोर्ट्स 2024 क्लस्टर लेवल 5 का तीसरा दिन

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल (DAV Hehal) में डीएवी स्पोर्ट्स 2024 क्लस्टर लेवल 5 की प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालक-बालिका वर्ग के लिए अंडर 14, 17 एवं 19 के अंतर्गत योगा, खो-खो एवं एयरोबिक्स जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन जे से संबंधित डीएवी के सात विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य सह असिस्टेंट रिजनल अफसर डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन जे सह क्लस्टर इंचार्ज एसके मिश्रा ने कहा आज खेल केवल प्रतियोगिता के लिए नहीं बल्कि जीविकोपार्जन का अभिन्न अंग बन गया है। देखा गया है कि जो विद्यार्थी प्रतिदिन व्यायाम करता है और खेलों में रुचि लेता है, वह हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहता है एवं परीक्षाओं में भी अच्छे अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त करता है।

क्लस्टर 5 के आब्जर्वर कमलेश कुमार, प्राचार्य, डीएवी खलारी ने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपना-अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। असफल रहे प्रतिभागियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। योग प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में उत्तम कुमार, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया एवं रिया सेन, योग इंस्ट्रक्टर (युनिवर्सिटी एंड खेलो इंडिया मेडलिस्ट) व एयरोबिक्स के निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश तिवारी, झारखंड एयरोबिक्स एसोसिएशन एवं कुणाल कुमार, शारीरिक शिक्षक, जवाहर विद्या मंदिर रांची उपस्थित रहे।

तीसरे दिन खेले गए खेलों के परिणाम :
योगा बालक वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी खलारी
योगा बालक वर्ग अंडर 17 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी टीसीआइ गोविंदपुर
योगा बालक वर्ग अंडर 19 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी बरियातू
योगा बालिका वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी खलारी, उपविजेता डीएवी हेहल
योगा बालिका वर्ग अंडर 17 : विजेता डीएवी खलारी, उपविजेता डीएवी बरियातू
योगा बालिका वर्ग अंडर 19 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी बरियातू
खो-खो बालिका वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी खलारी
खो-खो बालिका वर्ग अंडर 17 : विजेता डीएवी हेहल
खो-खो बालिका वर्ग अंडर 19 : विजेता डीएवी हेहल
एयरोबिक्स बालक वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी हेहल
एयरोबिक्स बालक वर्ग अंडर 17 : विजेता डीएवी हेहल
एयरोबिक्स बालक वर्ग अंडर 19 : विजेता डीएवी हेहल
एयरोबिक्स बालिका वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी खलारी
एयरोबिक्स बालिका वर्ग अंडर 17 : विजेता डीएवी हेहल
एयरोबिक्स बालिका वर्ग अंडर 19 : विजेता डीएवी खलारी, उपविजेता डीएवी हेहल।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss