होमखबरDAV SPORTS क्लस्टर 5 में एसआर डीएवी पुंदाग का रहा दबदबा

Latest Posts

DAV SPORTS क्लस्टर 5 में एसआर डीएवी पुंदाग का रहा दबदबा

खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताईक्वांडो, कुश्ती और स्किपिंग रोप जैसी खेल प्रतियोगिताओं में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया

रांची : डीएवी सीएमसी तथा झारखंड जोन जे के द्वारा आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स के क्लस्टर 5 (DAV Sports Cluster 5) के खेलकूद प्रतियोगिताओं में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग का दबदबा रहा। उक्त प्रतियोगिताओं में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, डीएवी हेहल, डीएवी बरियातू, डीएवी खलारी तथा डीएवी सिल्ली के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताईक्वांडो, कुश्ती और स्किपिंग रोप जैसी खेल प्रतियोगिताओं में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया।

उक्त खेलों के परिणाम इस प्रकार रहे
वूशु : विजेता एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, उपविजेता डीएवी सिल्ली
ताईक्वांडो : विजेता एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, उपविजेता डीएवी खलारी
जूडो : विजेता एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग
कराटे : विजेता एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, उपविजेता डीएवी बरियातू
बॉक्सिंग : विजेता एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, उपविजेता डीएवी बरियातू।

बता दें कि स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को जोनल स्तर पर आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। उद्घाटन सत्र में झारखंड जोन जे के क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी हेहल के प्राचार्य एसके मिश्र ने खेलों के महाकुंभ के शुभारंभ की घोषणा की तथा डीएवी सिल्ली की प्राचार्या बुबून शरण ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी खिलाड़ियों के साथ उनके खेल शिक्षक आशीष जायसवाल और प्रणव प्रताप सिंह को भी बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके जैसे खिलाड़ियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। उन्होंने एसआर डीएवी पुंदाग का मान बढ़ाया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर भी अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। साथ ही प्राचार्य ने डीएवी प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया कि उनकी ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। जिनसे देश के लिए खेलने वाले उम्दा खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss