होमखबरतिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का बढ़ाया मनोबल, जानिये शहर में क्या...

Latest Posts

तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का बढ़ाया मनोबल, जानिये शहर में क्या रही गतिविधि…

– भाजपा हटिया मंडल के द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रांची : भाजपा हटिया और हिनू मंडल के द्वारा आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया गया। भारतीय सेना के द्वारा अद्भुत अतुलनीय शौर्य का प्रदर्शन किए जाने पर भारत के आम नागरिकों में काफी हर्ष एवं प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भाजपा हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहू ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस पराक्रम का परिचय दिया है इसके लिए सभी भारतवासी आज उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। आज हम सभी अपने देश में सुरक्षित हैं, सीमा पर तो वह हमारी रक्षा कर रहे हैं लेकिन देश के अंदर हम सभी को अपनी नजर बनाए रखना है ताकि देश कमजोर न हो नरेंद्र मोदी के मजबूत इरादों ने आज भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित महसूस कराया है।

छात्र नेता दुर्गेश यादव ने कहा भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, इसके लिए भारतीय सेना के ऊपर आज पूरा भारतवर्ष गर्व कर रहा है। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया दुबे ने कहा कि भारतीय सेना में भारतीय वीरांगनाओं ने जो अपना अदम्य साहस का परिचय दिया है उसे आज संपूर्ण महिला जगत में खुशी एवं गर्व का माहौल है। तिरंगा यात्रा में हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहू, दुर्गेश यादव, नागेंद्र मिश्र, त्रिपुरारी शर्मा, महिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया दुबे, अर्चना सिंह, रीता, सरिता शर्मा, रीना सिंह, शैलू देवी, राखी कुमारी, महावीर महतो, दीपक गुप्ता, दीपक महतो, सहायक तिर्की, मोहन सिंह समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss