होमखबरबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान को मिल रही...

Latest Posts

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान को मिल रही गति…

  • कैंप आयोजित कर क्षेत्र के लोगों की हुई चिकित्सकीय जांच, मिला उपचार
  • बाढ़ क्षेत्र में लगातार आयोजित किया जाएगा मेडिकल कैंप

पूर्णिया : बदलते मौसम और लगातार वर्षा होने से जिले के बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण भ्रमण के दौरान जिला और प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी अंतर्गत संभावित बाढ़ को देखते हुए हरिजतोड़ पंचायत में नदी तटवर्ती सभी घरों में रह रहे व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए संबंधित लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। इसके साथ साथ आयोजित कैंप में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों द्वारा लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने के दौरान जागरूक रहते हुए स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाकर स्वास्थ्य और सुरक्षित रहने की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार से आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कैंप लगातार जारी रखा जाएगा ताकि बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों को लगातार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप का जिला स्वास्थ्य समिति के जिला क्वालिटी एवं गुणवत्ता आश्वासन मानक पदाधिकारी (DCQO) डॉ अनिल कुमार शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान DCQO डॉ अनिल कुमार शर्मा और यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ तान्या द्वारा कैंप में उपस्थित लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।

नियमित रूप से आयोजित रहेगा स्वास्थ्य शिविर :
DCQO डॉ अनिल कुमार शर्मा ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कैंप आयोजित किया जा रहा है। आयोजित कैंप में उपस्थित लोगों की स्वस्थ जांच करते हुए बाढ़ से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कैंप में चिकित्सकों द्वारा लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न संक्रमण रोगों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक मेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराते हुए नियमित उसका उपयोग कर विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रहने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। DCQO डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 26 जुलाई से 4 अगस्त तक लगातार निर्धारित तिथि एवं स्थान में सुबह 10 बजे से कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सभी लोग विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

विभिन्न मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराते हुए दी जाएगी जानकारी :
सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप में स्थानीय सभी घरों के प्रत्येक सदस्यों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उपस्थित लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी घरों में जिंक की गोली, ओआरएस एवं दो-दो हेलोजन टैबलेट (जीपर में) उपलब्ध कराते हुए लाभार्थियों को दवाई उपयोग करने की विधि की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत एएनएम पुष्पा सिंह, गुंजन कुमारी, आशा फेसिलेटर अमृता देवी द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य जांच, आवश्यकता अनुसार दवा की उपलब्धता, Zinc, ORS एवं हेलोजन टैबलेट की उपलब्धता उपलब्ध हो सके। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का गैर संचारी रोग (NCD) जांच उपलब्ध हो सकें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उपस्थित लोगों को आवश्यकता होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी पहुंचकर सांप डंसने, कुत्ता काटने की दवा का लाभ का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी में सांप डंसने, कुत्ता काटने की सभी दवा उपलब्ध है। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेषज्ञ अस्पताल रेफर करते हुए आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सकीय लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ANM/आशा फेसिलेटर/आशा कर्मियों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप से एक दिन पूर्व आवंटित क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य शिविर के लिए जागरूक किया जा रहा है जिससे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों द्वारा स्वास्थ्य कैंप में भाग लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का आसानी से लाभ उठाना सुनिश्चित किया जा सके और लोग विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें।
Maurya News18 Purnea.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss