होमखबरदेश के विभाजन और उसके परिणामों को किया गया याद, जाने कहां…

Latest Posts

देश के विभाजन और उसके परिणामों को किया गया याद, जाने कहां…

  • विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू (DAV Public School Bariyatu, Ranchi) में स्वतंत्रता दिवस पूर्व अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में देश के विभाजन और उसके परिणामों को याद किया गया। अपने ही प्रियजनों से बिछुड़ जाना और परदेसी हो जाना बहुत ही पीड़ादायक होता है। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि हम भारतवासी इससे सबक लें कि आपसी प्रेम और भाईचारे से देश की अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रख अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा घर घर‌ तिरंगा के‌ अंतर्गत तिरंगा रैली विद्यालय समीप आवासीय कालोनी तक निकाली।

नर्सरी सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। नन्हें बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में विद्यालय परिसर को व्रजभूमि का स्वरूप प्रदान कर‌ रहे थे। उन्होंने मटकी फोड़ कार्यक्रम में भी भाग लिया। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि हर त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है। यह हमें सत्यता और सच्चरित्रता की प्रेरणा के साथ बिना विभेद किए मानव‌ कल्याण का संदेश देता है।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss