होमखबरDSPMU : मत्स्य एवं मत्स्यिकी विभाग के छात्रों ने किया चांडिल डैम...

Latest Posts

DSPMU : मत्स्य एवं मत्स्यिकी विभाग के छात्रों ने किया चांडिल डैम का शैक्षणिक भ्रमण

  • भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संसाधनों, मत्स्य पालन तकनीकों तथा जल-जीव विज्ञान की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची (DSPMU Ranchi) के मत्स्य एवं मत्स्यिकी विभाग के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) और द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के छात्रों ने चांडिल डैम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संसाधनों, मत्स्य पालन तकनीकों तथा जल-जीव विज्ञान की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व विभाग की अध्यापिकाएं डा. पूजा मंडल और डा. नम्रता ने किया। दोनों शिक्षिकाओं ने छात्रों को डैम में पाई जाने वाली विभिन्न मछली प्रजातियों, मत्स्य प्रबंधन प्रणाली तथा स्थानीय मछुआरों की जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्रों ने चांडिल डैम के जल पर्यावरण, मछली प्रजनन केंद्रों और मत्स्य उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने यह भी जाना कि कैसे जलवायु परिवर्तन और मानवीय हस्तक्षेप मत्स्य संसाधनों को प्रभावित करते हैं। छात्रों ने इस अनुभव को लाभकारी बताया और कहा कि पाठ्यक्रम की पुस्तकीय जानकारी को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का यह एक सुनहरा अवसर था। विभाग की ओर से भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन कराए जाने की योजना है ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से मत्स्यिकी के क्षेत्र में और अधिक दक्षता प्राप्त कर सकें।
Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss