होमखबरचम्पाई सोरेन के साथ हुआ अन्याय : डॉ. अटल पांडेय

Latest Posts

चम्पाई सोरेन के साथ हुआ अन्याय : डॉ. अटल पांडेय

सत्ता में आने के बाद जेएमएम ने अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की

रांची : डॉ. अटल पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चम्पाई सोरेन के साथ बहुत अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह बेइज्जत नहीं करना चाहिए था। डॉ. पांडेय ने जेएमएम पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पूरी तरह से परिवारवादी है, जहां सत्ता की मलाई केवल एक ही परिवार खाता है। यहां जो भी होगा, वह केवल परिवार के लिए ही होगा।

डॉ. पांडेय ने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जेएमएम ने अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल का अंत हो रहा है, लेकिन बोर्ड और निगमों में कार्यकर्ताओं को कोई जगह नहीं मिली है। सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, पर कार्यकर्ताओं को कहीं जगह नहीं मिली।

डॉ. पांडेय ने कहा कि शेष नेता केवल राजकुमार के लिए मोहरे बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी संकट में होती है तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है, लेकिन उसके बाद वे केवल पालकी ढोने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। जब हम मुसीबत में रहें तो बचाने आए जाइए, फिर पालकी ढोते रहे। डॉ. पांडेय के इस बयान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर परिवारवाद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss