होमखबरपेरिस ओलपिक में चमके नीरज चोपड़ा, मिला सिल्वर

Latest Posts

पेरिस ओलपिक में चमके नीरज चोपड़ा, मिला सिल्वर

  • बने देश के सबसे सफल ओलंपियन, पाकिस्तान के नदीम को गोल्ड

रांची : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया। 8 अगस्त (गुरुवार) को पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में खेले गए फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर जैवलिन फेंका। यह इस सीजन नीरज का सबसे बेस्ट थ्रो रहा। नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में मेडल जीता है। नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

अरशद नदीम ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड :
पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ब्रांज मेडल जीतने में सफल रहे। अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का फेंका था, जो ओलंपिक रिकॉर्ड है। अरशद ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन (Andreas THORKILDSEN) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एंड्रियास ने यह रिकॉर्ड 23 अगस्त 2008 को बीज‍िंग ओलंप‍िक में 90.57 मीटर दूर भाला फेंककर भाला बनाया था।

फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन :
पहला प्रयास- फाउल
दूसरा प्रयास- 89.45 मीटर
तीसरा प्रयास- फाउल
चौथा प्रयास- फाउल
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- फाउल

फाइनल में अरशद नदीम का प्रदर्शन :
पहला प्रयास- फाउल
दूसरा प्रयास- 92.97 मीटर
तीसरा प्रयास- 88.72 मीटर
चौथा प्रयास- 79.40 मीटर
पांचवां प्रयास- 84.87 मीटर
छठा प्रयास- 91.97 मीटर

फाइनल में सभी 12 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो :

  1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) 92.97 मीटर
  2. नीरज चोपड़ा (भारत) 89.45 मीटर
  3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) 88.54 मीटर
  4. जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक) 88.50 मीटर
  5. जूलियस येगो (केन्या) 87.72 मीटर
  6. जूलियन वेबर (जर्मनी) 87.40 मीटर
  7. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) 86.16 मीटर
  8. लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड) 84.58 मीटर।
    Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss