होमBlogराष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला 14 से 17 जून तक, जानें कौन बने स्वागत...

Latest Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला 14 से 17 जून तक, जानें कौन बने स्वागत समिति के सदस्य

  • शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची में 14 से 17 जून तक आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला से अभ्यास वर्ग के लिए स्वागत समिति का हुआ गठन

रांची : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची (Sarla Birla University Ranchi) में 14 से 17 जून तक आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला से अभ्यास वर्ग के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसकी घोषणा झारखंड राय विश्वविद्यालय की कुलपति सह न्यास की क्षेत्र की अध्यक्षा प्रो. सविता सेंगर ने प्रेसवार्ता के दौरान की।

प्रेसवार्ता के दौरान कुलसचिव सरला बिरला विश्वविद्यालय सह न्यास के क्षेत्र संयोजक प्रो. विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला सह अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया है।

जिसमें देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें देशभर के कुलपति, कुलसचिव, निदेशक, शिक्षाविद एवं प्रांत संयोजक सह संयोजक शामिल होंगे। चारों दिन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा के साथ-साथ न्यास की देश भर में चलने वाली गतिविधियों पर चर्चा होगी। कार्यशाला में डा. अतुल कोठारी (राष्ट्रीय सचिव), प्रो. पंकज मित्तल (भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव) सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रो. आलोक चक्रवाल, कुलपति गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कुलपति प्रो. राजेश वर्मा (जबलपुर) के साथ झारखंड एवं बिहार के कई कुलपति, निदेशक भाग लेंगे। बताया कि शैक्षिक कार्यशाला का उद्घाटन 14 जून को झारखंड के राज्यपाल डा. सीपी राधाकृष्णन करेंगे।

स्वागत समिति के सदस्यों के नाम की हुई घोषणा
बताया कि स्वागत समिति के पदाधिकारियों में संरक्षक पद्मश्री अशोक भगत, सचिव, विकास भारती झारखंड, अशोक श्रीवास्तव, प्रांत सह संघचालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ झारखंड, ब्रह्मा जी राव, राष्ट्रीय मंत्री, विद्या भारती, प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति, सरला बिरला विश्वविद्यालय, अध्यक्ष डा. प्रदीप वर्मा, सांसद (राज्य सभा) नई दिल्ली, उपाध्यक्ष विष्णु जालान, कुणाल आजमानी रांची, प्रभाकर सिंह जमशेदपुर, मनीष कुमार रांची, महामंत्री आशा लकड़ा सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग नई दिल्ली, मंत्री के तौर पर मनोज सिंह, सदस्य, खादी ग्रामोद्योग आयोग नई दिल्ली, डा. रश्मि, निदेशक, स्नेह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस तुपुदाना रांची, डा. ज्योति प्रकाश, सचिव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रांची, डा. रंजीत मिश्रा, अध्यक्ष, भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड जबकि सम्मानित सदस्यों में प्रो. क्षिति भूषण दास, कुलपति सीयूजे, प्रो. अजीत सिन्हा, कुलपति आरयू, प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, डीएसपीएमयू रांची, प्रो. विमल प्रसाद सिंह, कुलपति, एसकेएम विश्वविद्यालय दुमका, प्रो. डीके सिंह, कुलपति, झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय रांची, प्रो. गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआइटी जमशेदपुर, प्रो. एमके सिंह, कुलपति, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय गढ़वा, प्रो. एसपी अग्रवाल, कुलपति साईंनाथ विश्वविद्यालय रांची, प्रो. मधुलिका कौशिक, कुलपति उषा मार्टिन विश्वविद्यालय रांची, बीएन साहा, कुलाधिपति, राधागोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़, रामजी यादव, कुलाधिपति, वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची, डा. एस. चटर्जी, कुलपति आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची, आरबी सिंह, सहायक महाप्रबंधक, एनटीपीसी लातेहार, प्रो. पंकज कुमार, डीएसपीएमयू प्रांत प्रमुख, अभाविप, डा. मुनीष गोविंद, कुलसचिव, आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग, राजेंद्र मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष, अधिवक्ता परिषद झारखंड, प्रो. प्रदीप सिंह, प्रांत अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड, प्रो. अंगद तिवारी, निदेशक, अरका जैन विश्वविद्यालय जमशेदपुर, डा. राजकुमार, प्रदेश अध्यक्ष, इतिहास संकलन झारखंड, डा. रंजना स्वरूप, निदेशक, शारदा ग्लोबल स्कूल रांची, परमजीत कौर, प्राचार्या, सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची, गोपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सीसीएल रांची, डा. संतीष मिड्ढा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल मेडिको संगठन, एसके मिश्रा, प्राचार्य, डीएवी पुंदाग को शामिल किया गया है।

प्रेसवार्ता में ये रहे उपस्थित :
प्रेसवार्ता में डा. पीयूष रंजन, अमरकांत झा, महेंद्र सिंह, डा. आरएम झा, प्रो. अमित गुप्ता, डा. श्रद्धा प्रसाद, डा. धर्मराज, डा. सुनील झा, लालजी यादव, डा. प्रशांत जयवर्द्धन, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश जमुआर उपस्थित रहे। बताया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला का संयोजक प्रो. विजय कुमार सिंह जबकि व्यवस्था प्रमुख के रूप में अमरकांत झा एवं सह व्यवस्था प्रमुख के रूप में डा. पीयूष रंजन को नियुक्त किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह प्रांत संयोजक प्रो. पीयूष रंजन ने किया।

Ranchi, Maurya News18 desk

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss