होमखबरजेसीएम (JCM) कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन काे खिलाई मिठाई, किया स्वागत

Latest Posts

जेसीएम (JCM) कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन काे खिलाई मिठाई, किया स्वागत

– जेल से निकलने के बाद मोरहाबादी स्थित दिशोम गुरु के आवास पर हेमंत सोरेन अपने माता पिता से मिले

रांची : पांच महीने जेल में बिताने के बाद 28 जून को पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) ने नियमित जमानत दे दिया है। मौके पर कार्यकर्ताओं का हुजूम जेल गेट की ओर बढ़ा और उनका स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद मोरहाबादी स्थित दिशोम गुरु के आवास पर हेमंत सोरेन अपने माता पिता से मिले। इस दौरान झारखंड छात्र मोर्चा रांची यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अमन तिवारी ने अपने छात्र मोर्चा पदाधिकारियों के साथ हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मिठाई खिलाई और स्वागत किया।

अमन तिवारी ने कहा हेमंत सोरेन का जेल से बाहर आना हमारे लिए सुखद अहसास है। हेमंत सोरेन ने साबित किया है कि एक आदिवासी में सहने की कितनी क्षमता होती है। राष्ट्रीय स्तर उनकी छवि एक बड़े लीडर के रूप में उभरी है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर छात्र मोर्चा के असद फेराज, राहुल मुंडा, भास्कर महतो, अतिकुर रहमान, कासिफ रजा, मनीष राणा, अल्ताफ राजा समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

Maurya News18 Ranchi.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss