मोतिहारी मेंपूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने एंबीशन एजुकेशन सेंटर का किया उद्घाटन
मोतिहारी, बिहार : मोतिहारी वासियों के लिए ये एक अच्छी व सुखद खबर है खास कर जिले व उत्तर बिहार के वैसे लाखो छात्र छात्राओं के लिए ये बड़ी खबर है कि जिस पढ़ाई के लिए उन्हें अपना घर बार व परिवार को छोड़कर सैकड़ो मिल दूर दिल्ली, कोटा या अन्य शहरों मे जाना पड़ता था । अब उन्हें वहां जाने की कोई जरूरत नही है ।
पूर्वी चंपारण सहित उत्तर बिहार के बच्चों के नीट, जी की तैयारी के लिए अब मोतिहारी में एंबीशन एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ है । बता दे कि मोतिहारी के बेलबनवा में पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार के द्वारा फीता काटकर एंबीशन एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान शहर के कई गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
बात दे कि अब ये संस्था कम खर्च में आपके बच्चो का जीवन सुधारने व उन्हें डॉक्टर /इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका देने जा रहा है । ऐसे संस्था के मोतिहारी में खुलने से आम से लेकर खास सभी वर्गों खास कर पढ़ाई कर रहे छात्रों में काफी हर्ष है और वे इसमें अपने दाखिला लेने के लिए अभी से ही प्रयासरत है।
डायरेक्टर अंकुर कुमार क्या बोले सुनिए
इस दौरान एंबीशन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर अंकुर कुमार ने बताया कि बच्चों को आईआईटी, जी, नीट की तैयारी के लिए मोतिहारी की एकमात्र संस्था है जो आपके बच्चों को फ्री नर्सरी से ही तैयारी करना प्रारंभ कर देती है । इस केंद्र पर अनुभवी फैकल्टी के द्वारा बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने की तैयारी कराई जाती है।
मौर्य न्यूज़18 के लिए मोतिहारी से जितेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट ।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित
जिला का यह सबसे पहला कार्यक्रम रहा जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए
आपके आस-पास वैसे बच्चें जिन्हें विशेष शिक्षा की आवश्यकता है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए, साथ ही आप सभी समाज में क्या-क्या हो रहा है इस पर ध्यान दें : उपायुक्त रांची
रांची : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत हुए कुल 28 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दें कि जिला का यह सबसे पहला कार्यक्रम रहा, जिसमें सेवानिवृत हो रहे पदाधिकारी, शिक्षकों व कर्मियों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।
वैसे सेवानिवृत्त पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मी जिन्हें सम्मानित किया गया :
सुरेश चौधरी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी
श्याम किशोर सिन्हा, सहायक शिक्षक
सुखदेव पंडित, सहायक शिक्षक
तल्लत तसनीम, सहायक शिक्षिका
मरिया रश्मि कण्डुलना, सहायक शिक्षिका
शरत कुमार दत्ता, सहायक शिक्षक
बेरोनिका टोप्पो, सहायक शिक्षिका
पार्वती गुप्ता, सहायक शिक्षिका
अदीबा हसन, सहायक शिक्षिका
वीणा कुमारी बड़ाईक, सहायक शिक्षिका
अशोक कुमार मेहता, सहायक शिक्षक
अंजु कुमारी, सहायक शिक्षिका
इंदु रानी तिर्की, सहायक शिक्षिका
दिलीप कुमार झा, सहायक शिक्षक
मिथिला बाला, सहायक शिक्षिका
सहदेव उराँव, सहायक शिक्षक
थानेश्वर उराँव, सहायक शिक्षक
रामचरण महली, सहायक शिक्षक
ठाकुर दास गोंझू, सहायक शिक्षक
नेहरू महतो, सहायक शिक्षक
दुखू उराँव, सहायक शिक्षक
राम रतन सिंह मुंडा सहायक शिक्षक
शांति प्रफुला टोप्पो, सहायक शिक्षिका
सुड़ालेन पुर्ती, सहायक शिक्षिका
मोईज अख्तर, सहायक शिक्षक
सुरेश कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक
निर्मला सिंह, सहायक शिक्षिका
राम रतन साहु, आदेशपाल
इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई के लिए करें : उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों से कहा सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी जीवन में एक नए स्टेज में जा रहे है। सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। सभी सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों से कहा आप व्यस्त रहे समाज में आपलोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन शिक्षकों को उनके बेहतरीन कार्य और पढ़ाई के लिए सम्मानित किया गया था। ऐसे ही आप सभी शिक्षक बेहतरीन कार्य करें। समाज का व्यक्तित्व का निर्माण आप ही के माध्यम से होता है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत कार्य करते हुए अपने स्वास्थ्य के ऊपर ज्यादा ध्यान दें। आप सभी सेवानिवृत्ति के बाद बैठे नहीं बल्कि ज्यादा सक्रिय रहे कोई न कोई गतिविधि जारी रखें। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों से कहा कि आपके आस-पास वैसे बच्चे जिन्हें विशेष शिक्षा की आवश्यकता है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाएं। साथ ही आप सभी समाज में क्या-क्या हो रहा है इस पर ध्यान दें। प्रायः देखने को मिलता है, अभी युवा वर्ग सोशल मीडिया का 90 प्रतिशत अच्छा उपयोग भी कर रहे कभी-कभी बच्चे ऐसा गलत उपयोग भी कर रहे हैं। जिसका परिणाम अच्छा देखने को नहीं मिल रहा है, कम उम्र के बच्चों को मोबाइल न दें पढ़ाई में बच्चे ध्यान दें इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई के लिए करें। मोबाइल देखने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, अभिभावक अधिक मोबाइल बच्चों को न दे। आज विकसित देशों में मोबाइल नहीं के बराबर बच्चों को दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य का रखें ध्यान : आप सभी शिक्षक अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, टहलना जारी रखें। कभी महसूस न करें कि आपके पास कोई काम नहीं है। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से अनुरोध करते कहा सेवानिवृत्त शिक्षक अगर आपके कार्यालय आते हैं तो उन्हें सम्मान दें। उनका कोई कार्य उनके कार्यालय में लंबित न रहे उनके द्वारा मांगी जा रही जानकारी उपलब्ध करा दें।
जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची को दिया धन्यवाद : उपायुक्त ने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची को विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों शुभकामना देते कहा ईश्वर आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दे। आप सभी को जीवन के अगली कड़ी के लिए शुभकामनाएं आप सभी नए नए कार्यों में उपलब्धि पाए। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज उपस्थित रहे। Maurya News18 Ranchi.
– प्राचार्य ने बताया विद्यालय नियमित रूप से स्वास्थ्य सजगता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है
रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू (DAV Public School Bariyatu) में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेडिका अस्पताल के डा. रोहित कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सीपीआर यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन के बारे में जानकारी दी गई। सीपीआर एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा है जिसे आपातकालीन स्थिति में तब दी जाती है जब किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है। इस विधि में बचावकर्ता जितनी जल्दी सीने में खास तौर से कम्प्रेशन शुरू करता है उतनी ही अधिक संभावना रोगी को जीवित रखने के लिए आवश्यक आक्सीजन मस्तिष्क और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अवयवों को मिल पाएगी। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है।
प्राचार्य डा. तापस घोष ने इस जानकारी के लिए डा. रोहित कुमार और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय नियमित रूप से स्वास्थ्य सजगता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। Maurya News18 Ranchi.
रांची : झारखंड क्रीड़ा प्रेमी राज्य है। तेतला पंचायत में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। यह टूर्नामेंट युवा संघर्ष समिति सालसुद द्वारा किया गया। जिसमें युवाओं एवं ग्रामीणों का जोश देखने को मिला। कई टीम ने इस खेल में हिस्सा लिया और अपने फुटबाल क्रीड़ा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
देवेंद्र ने कहा राज्य के युवाओं को आनलाइन गेमिंग से बाहर निकल कर शारीरिक दक्षता के लिए खेल के मैदान का रुख करना चाहिए। विशेष कर फुटबाल खेल से हमें अनुशासन टीमवर्क का ज्ञान मिलता है। बता दें कि प्रथम विजेता बारेंदा टीम एवं उप विजेता बासाहातु टीम रही। जिसे पारितोषिक देते हुए सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में अध्यक्ष व्रज किशोर मुंडा मानकी, संयोजक रूप सिंह महतो एवं बुधन लाल सिंह मुंडा एवं अन्य लोग सक्रिय रहे। Maurya News18 Ranchi.
– रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के बच्चे व शिक्षक शामिल हैं
– दो दिनों तक वे विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे इसके बाद 2 फरवरी को रांची लौटेंगे
रांची : समग्र शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आठ जिला के 800 बच्चे एवं 24 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए हटिया स्टेशन से कोलकाता रवाना हुए। जिसमें रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के बच्चे व शिक्षक शामिल हैं। दो दिनों तक वे विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे इसके बाद 2 फरवरी को रांची लौटेंगे। बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में कोलकाता अंतर्गत बोटैनिकल गार्डन, साइंस सिटी, बिरला प्लैनेटेरियम, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बेलूर मठ इत्यादि में जाकर वहां के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। साइंस सिटी में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अनुभव करेंगे।
राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची शशि रंजन द्वारा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया गया। समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। Maurya News18 Ranchi.
– कैरलि स्कूल में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘सड़क सुरक्षा माह’ का हुआ आयोजन
रांची : कैरलि स्कूल में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन एचईसी टाउनशिप, सेक्टर -2, धुर्वा रांची स्थित कैरलि स्कूल में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन हुआ। समापन समारोह 31 जनवरी 2025 को हुआ। इस अवसर पर संबंधित विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा और वाहनों के सुसंचालन के बारे अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने सभी विद्यार्थियों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण नियमों की चर्चा विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा बच्चों का जीवन हमारे लिए बेशकीमती है, हम ऐसी कोई लापरवाही न करें जिससे कोई अनहोनी घटना न हो। उपप्राचार्या सुजा पिल्लई ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। विद्यालय के बस चालकों को भी विद्यालय के बच्चों को बस में सुविधापूर्वक लाने और ले जाने के संबंध में सचेत किया गया। 30 जनवरी को ‘सड़क सुरक्षा’ से संबंधित एक जागरुकता अभियान भी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘सड़क सुरक्षा’ संबंधी शपथ भी ली। इस अवसर पर उपप्राचार्या केआर स्मृति, शिक्षकगण, बस कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। Maurya News18 Ranchi.
– एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। जिसके परिणामस्वरूप करीब 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा। इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है।
दूसरे घाटों पर स्नान करने की अपील : प्रशासन ने लोगों से दूसरे घाटों पर स्नान करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा डीएम इस समय महाकुंभ के हालात को संभालने में लगे हुए हैं। महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद पैदा हुआ हालात को कंट्रोल किया जा रहा है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया।
प्रयागराज पंचायती महानिर्वाणी के कुछ देवता आगे बढ़ गए। भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति अनुकूल नहीं लग रही थी। इसलिए अखाड़े ने महामंडलेश्वरों के लिए स्नान रोक दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक संगम घाट पर पोल नंबर 90 से 118 तक भगदड़ मची थी। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है बैरिकेड खुलने के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ज्यादा होने के चलते अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द किया है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी के मुताबिक अनिश्चितकालीन तक अमृत स्नान को रद्द किया गया है।
मौनी अमावस्या के दिन संगम पर स्नान करने देवता भी आते हैं : माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन को माघ अमावस्या और दर्श अमावस्या के नाम से भी बुलाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार मौनी अमावस्या पर संगम पर देवताओं का आगमन होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक माह के समान पुण्य मास कहा गया है। इसी महात्म्य के चलते गंगा तट पर भक्त जन एक मास तक कुटी बनाकर कल्पवास करते हैं।
इस तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि ये मौन अमवस्या है और इस व्रत को करने वाले को पूरे दिन मौन व्रत का पालन करना होता है। इसलिए यह योग पर आधारित व्रत कहलाता है। शास्त्रों में वर्णित भी है कि होंठों से ईश्वर का जाप करने से जितना पुण्य मिलता है, उससे कई गुणा अधिक पुण्य मन का मनका फेरकर हरि का नाम लेने से मिलता है। इसी तिथि को संतों की भांति चुप रहें तो उत्तम है। अगर संभव नहीं हो तो अपने मुख से कोई भी कटु शब्द न निकालें।
क्यों है संगम स्नान का महत्व : संगम में स्नान के महत्व को बताते हुए एक प्राचीन कथा का उल्लेख किया जाता है। ये कथा सागर मंथन से जुड़ी है। इसके अनुसार जब सागर मंथन से भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए उस समय देवताओं एवं असुरों में अमृत कलश के लिए खींचा-तानी शुरू हो गयी।
इस छीना छपटी में अमृत कलश से कुछ बूंदें छलक गईं और प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में जा कर गिरी। यही कारण है कि ऐसा विश्वास किया जाता है कि इन स्थानों की नदियों में स्नान करने पर अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त होता है।
प्रयाग में जब भी कुंभ होता है तो पूरी दुनिया से ही नहीं बल्कि समस्त लोकों से लोग संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने आते हैं। इनमें देवता ही नहीं ब्रह्मा, विष्णु व महेश यानि त्रिदेव भी शामिल हैं। ये सभी रूप बदल कर इस स्थान पर आते हैं। त्रिदेवों के बारे में प्रसिद्ध है कि वे पक्षी रूप में प्रयाग आते हैं। इसलिए इस दिन पक्षियों को चुग्गा विशेष रूप से दिया जाता है।
शास्त्रों में कहा गया है सतयुग में जो पुण्य तप से मिलता है, द्वापर में हरि भक्ति से, त्रेता में ज्ञान से, कलियुग में दान से, लेकिन माघ मास में संगम स्नान हर युग में अनंत पुण्यदायी होगा। इस तिथि को स्नान के पश्चात अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न, वस्त्र, धन, गौ, भूमि, तथा स्वर्ण जो भी आपकी इच्छा हो दान देना चाहिए, उसमें भी इस दिन तिल दान को सर्वोत्तम कहा गया है।
इस तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी दोनों की पूजा का विधान है। इस दिन पीपल में अर्घ्य देकर परिक्रमा करें और दीप दान दें। इस दिन जिनके लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन करें। Maurya News18 Prayag raj.
– विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और मेहनत का हुआ अद्भुत प्रदर्शन
रांची : टेंडर हार्ट स्कूल (Tender Heart School Ranchi) में सोमवार को गणित प्रदर्शनी का आयोजन बड़े ही भव्य और प्रेरणादायक ढंग से किया गया, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और मेहनत का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 50 से अधिक मॉडलों के माध्यम से गणित के जटिल प्रमेयों और फार्मूलों को सरल, सजीव और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में आर्किमिडीज सिद्धांत, पास्कल का त्रिकोण और त्रिकोणमिति के नियमों जैसे गणितीय पहलुओं को न केवल समझाने, बल्कि व्यावहारिक जीवन से जोड़कर दिखाने का प्रयास किया गया।
इन मॉडलों ने दर्शकों को यह महसूस कराया कि गणित का उपयोग केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गणितीय फार्मूलों पर आधारित रोचक और रोमांचक गेम्स थे, जिन्होंने छात्रों और अभिभावकों दोनों को गणित के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया। इसके अलावा, एक शानदार नाटक ने यह दिखाया कि गणित हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है और उसकी उपयोगिता कितनी गहरी है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने गणित की महत्ता को रेखांकित करते हुए इसे जीवन का आधार बताया और कहा, गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। अगर इसे सही दिशा, तकनीक और रोचकता के साथ पढ़ाया जाए, तो यह सबसे रोमांचक और उपयोगी विषय बन सकता है। उन्होंने स्कूल के गणित विभाग के सभी शिक्षकों के अथक मेहनत के लिए सबकी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में टेंडर हार्ट स्कूल की प्राचार्या डॉ. उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती और हेडमिस्ट्रेस शिवांगी शुक्ला समेत हजारों अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। Maurya News18 Ranchi.
– 2030 तक वंचित समुदायों के बीच 5 करोड़ भोजन परोसने की जताई प्रतिबद्धता
रांची : देश के अग्रणी ऑन डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी (स्विगी लिमिटेड एनएसई : स्विगी बीएसई 544285) ने अपनी महत्वाकांक्षी पहल ‘स्विगी सर्व्स’ की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य कंपनी की वैल्यू चेन में खाने की बर्बादी को न्यूनतम करना और भूख की समस्या का निदान करना है। इस कैंपेन के तहत स्विगी ने रॉबिन हुड आर्मी (RHA) के साथ साझेदारी का एलान किया है। स्विगी और आरएचए का उद्देश्य स्विगी के पार्टनर रेस्टोरेंट्स से सरप्लस खाने को लेकर उसे जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करना है। इस साझेदारी के माध्यम से दोनों संगठनों ने 2030 तक 5 करोड़ भोजन परोसने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। अब तक 126 रेस्टोरेंट पार्टनर्स ने स्विगी की इस पहल से जुड़ने की सहमति जताई है। उनके माध्यम से 33 शहरों में 2,000 भोजन परोसा गया।
बिकगेन बिरयानी, बिरयानी बाय द किलो, दाना चोगा, वर्धास, चारकोल ईट्स बिरयानी एंड बियॉन्ड, डब्बा गरम, हाउस ऑफ बिरयानी, बीटेक मोमोज वाला, समोसा सिंह, बबाई टिफिन्स, डोसा अन्ना, अर्बन तंदूर जैसे ब्रांड्स ने स्विगी सर्व्स-आरएचए की पहल का हिस्सा बनने की सहमति जताई है। रॉबिन हुड आर्मी (RHA) एक वॉलंटियर बेस्ड जीरो-फंड्स ऑर्गनाइजेशन है, जिससे हजारों युवा प्रोफेशनल्स, सेवानिवृत्त लोग, गृहिणियां और कॉलेज के छात्र वॉलंटियर के रूप में जुड़े हैं। दस वर्षों में, आरएचए ने दुनियाभर के 406 शहरों में 15.3 करोड़ से अधिक भोजन परोसा है। आरएचए की इस समय 13 देशों में मौजूदगी है। यह 2.60 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड रॉबिन्स का एक परिवार है, जो जीरो-फंड्स एप्रोच पर चलते हुए भूख की समस्या को खत्म करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।
अपनी ताकत व क्षमता का लाभ उठाने के लिए है तैयार : सेवा की शुरुआत के मौके पर स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, स्विगी सर्व्स के साथ हम एक बड़ी सामाजिक जरूरत को पूरा करने और भोजन की बर्बादी व भूख की समस्या से निपटने के लिए अपनी ताकत व क्षमता का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। स्विगी के साथ साझेदारी के बारे में रॉबिन हुड आर्मी के सह संस्थापक नील घोष ने कहा, भूख की समस्या को कम करने के इस साझा मिशन के लिए स्विगी के साथ मिलकर काम करने के लिए रॉबिन हुड आर्मी रोमांचित है। यह अन्य लोगों को भी भूख की समस्या के विरुद्ध लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगा। Maurya News18 Ranchi.
– टाटा पावर (TATA Power) झारखंड खेलों में उत्कृष्टता प्रशिक्षण देकर राज्य के 4,000 छात्रों को बनाएगा सशक्त
– शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है विशेष खेल पहल
– गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं की मिलेगी सुविधा
रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देने की नई पहल की जा रही है। टाटा पावर (TATA Power) झारखंड द्वारा खेलों में उत्कृष्टता लाने और प्रशिक्षण देकर पहले चरण में चार हजार छात्र छात्राओं को सशक्त बनाने की योजना है। शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह विशेष खेल पहल शुरू की गई है। इसके तहत खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। समाज के विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए टाटा पावर इस पहल में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं की सुविधा प्रदान करके और भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रही है। राज्य में खेल परिदृश्य को बदलने का प्रयास कर रही है। इस पहल के जरिये छात्रों को निपुण प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में फुटबाल, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स में पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा। यही नहीं टाटा पावर वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन करेगा, जिसमें छात्रों को अपनी एथलेटिक प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। अब तक इस पहल के कई प्रभावशाली परिणाम दिखाई दिए हैं। कई प्रतिभागियों ने जिला-स्तरीय प्रतियोगिताओं में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। छात्रों को उनके प्रशिक्षण में सहायता के लिए फुटबाल, कोन, हर्डल, नीकैप, ट्रैक स्पाइक्स और रिले बैटन सहित आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। यह पहल खेलो इंडिया जैसे व्यापक सरकारी कार्यक्रमों के साथ सहजता से एकीकृत होती है। युवा प्रतिभाओं को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मंचों से जोड़ती है, उनके लिए कई सारे अवसर खोलती है।
सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण : भविष्य में इस पहल में सरकारी स्कूलों के छात्रों में प्रतिभा की पहचान करते हुए, खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देकर प्रतिभा और खेल कौशल का जश्न मनाने के लिए एक भव्य खेल उत्सव की मेजबानी करने की योजना है। एथलेटिक कौशल को बढ़ाकर, छात्रों को जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार करना इस पहल का उद्देश्य है। टाटा पावर का यह प्रयास युवाओं के बीच खेल कौशल और उत्कृष्टता की संस्कृति को विकसित कर सार्थक परिवर्तन और प्रभाव पैदा कर सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बना है। इस पहल के तहत स्कूली बच्चों को खेल के क्षेत्र में न सिर्फ प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि उनकी प्रतिभा को तरासने का भी कार्य किया जाएगा। बता दें कि टाटा पावर कंपनी लिमिटेड एक अग्रणी एकीकृत बिजली कंपनी है। देश के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय व्यापार समूह टाटा समूह का एक हिस्सा है। वर्ष 2045 से पहले कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध टाटा पावर ने भारत के उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के साथ सफलतापूर्वक साझेदारी की है। देश भर में लगभग 12.5 मिलियन ग्राहकों को सेवा प्रदान की है। साथ ही खेल के क्षेत्र में युवाओं को भी लगातार अवसर प्रदान कर रही है। Maurya News18 Ranchi.