– अनुसंधान केंद्र रांची में एग्री बिजनेस परियोजना के अंतर्गत उद्यमी मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
रांची : कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र प्लांडु रांची में एग्री बिजनेस परियोजना के तहत उद्यमियों के लिए एक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन परियोजना नवीन कृषि व्यवसाय विचारों और उद्यमियों को समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से सात इन्क्यूबबेटी ने भाग लिया। एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेशन प्रोजेक्ट की प्रधान अन्वेषक सह वरिष्ठ विज्ञानी डा. पी. भावना ने अतिथियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया और मार्गदर्शन कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के सामाजिक-आर्थिक और विस्तार प्रभाग के प्रमुख और एबीआइ के सह-अन्वेषक डा. उज्ज्वल कुमार ने एबीआइ इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के तहत पंजीकृत उद्यमियों को बधाई दी। अनुसंधान केंद्र रांची के कार्यवाहक प्रधान डा. आरएस पान ने ज्ञान के महत्व पर जोर दिया और उद्यमियों को केंद्र में उपलब्ध तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में ये उद्यमी रहे शामिल : कार्यक्रम में झारखंड और बिहार से भाग लेने वाले उद्यमियों में फल उद्योग नर्सरी रांची के श्रवण कुमार गुप्ता, मुर्मु हाईटेक नर्सरी हजारीबाग के विष्णु मुर्मु, एल्बिना एग्री एंड आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स रांची की एल्बिना एक्का, परार्थ कम्युनिटी फार्म लाइवलीहुड डेवलपमेंट गुमला की श्वेता कुमारी, नेतरहाट बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के सुमन मिंज और राजू, माईरिका एग्रो प्राइवेट लिमिटेड गढ़वा के विमलेश कुमार यादव, ईको लाइफ इंडिया वैशाली, बिहार के अजय कुमार शामिल हुए। इन उद्यमियों ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र द्वारा सब्जियों, फलों, औषधीय पौधों की नर्सरी उत्पादन, पारंपरिक ज्ञान आधारित स्वास्थ्य उत्पादों और जैविक खाद के उत्पादन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान की गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
वैल्यू चेन और कानूनी अनुपालन पर दिया व्याख्यान : मुख्य वक्तव्य और विशेष सत्र में एफपीओ सेंटर आफ एक्सीलेंस प्रदान के लीड इंटीग्रेटर देबांजन घटक ने स्टार्टअप्स के लिए वैल्यू चेन और कानूनी अनुपालन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने लाइसेंसिंग और बजट संबंधी समस्याओं के समाधान में इन्क्यूबवेटी की मदद की। विशेष अतिथि कृषि बागवानी एवं ग्रामीण उद्योग समिति रांची के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने झारखंड के ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए स्थानीय उद्यमियों द्वारा झारखंड के जंगली फलों और स्थानीय पौधों पर अनुसंधान और उनके मूल्य संवर्द्धन की आवश्यकता की जानकारी दी। सलाहकार समिति और मेंटर्स के बीच संवाद के दौरान सलाहकार समिति के सदस्य एवं प्रधान विज्ञानी डा. वीके यादव तथा वरिष्ठ विज्ञानी डा. संतोष एस. माली के साथ एबीआइ मार्गदर्शकों में डा. एसके नायक, प्रधान विज्ञानी, डा. अजित कुमार झा, प्रधान विज्ञानी, डा. पी. भावना, वरिष्ठ विज्ञानी, डा. रेशमा शिंदे, विज्ञानी और डा. एमके धाकड़, विज्ञानी ने उद्यमियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन केंद्र की राजभाषा अधिकारी अणिमा प्रभा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
– केवल 58 प्रतिशत बच्चों का आपार कार्ड बनाया गया है एवं लगभग 1,70,000 बच्चे अभी भी ड्रापबाक्स में हैं, जिस कारण जिले के नामांकन में अत्यधिक कमी दिख रही है
– उच्च पदस्थों ने कहा कि 15 दिसंबर तक हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर ड्रापबाक्स मैनेजमेंट एंट्री पूरा कर लें, अन्यथा होगी कार्रवाई
रांची : जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों के आधार कार्ड एंट्री, आधार वैद्यता, आपार आइडी कार्ड और ड्रापबाक्स मैनेजमेंट कार्य में सक्रियता लाने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के उच्च पदस्थों ने कहा कि 15 दिसंबर तक हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर ड्रापबाक्स मैनेजमेंट एंट्री पूरा कर लें, राज्य स्तरीय बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में रांची जिले के प्रदर्शन पर नाराजगी प्रकट की गई है। आलम यह है कि रांची का प्रदर्शन सबसे निम्न और पूरे राज्य में निचले पायदान पर है। केवल 58 प्रतिशत बच्चों का आपार कार्ड बनाया गया है एवं लगभग 1,70,000 बच्चे अभी भी ड्रापबाक्स में हैं। जिस कारण जिले के नामांकन में अत्यधिक कमी दिख रही है। नए सत्र में सरकारी विद्यालयों में नामांकन के आधार पर प्राप्त होने वाले स्कूल ग्रांट, यूनिफार्म, किताब इत्यादि की सुविधा बच्चों को उपलब्ध कराने में कठिनाई होगी, जिसकी जवाबदेही संबंधित प्राचार्य, प्रधानाध्यापक की होगी।
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रांची विनय कुमार ने बाकायदा पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि हर हाल में 15 दिसंबर तक आपार आइडी कार्ड का निर्माण पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि ससमय कार्य पूर्ण नहीं करने की स्थिति में सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई यथा वार्षिक वेतन वृद्धि स्थगित करने अथवा निलंबन की कार्रवाई की बाध्यता होगी। स्थापना अनुमति एवं निजी विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए संबंधित बोर्ड को स्पष्ट अनुशंसा की जाएगी, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय का यू-डायस कोड रद करने की अनुशंसा की जाएगी। इस परिस्थिति में अगले सत्र में संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं का नामांकन किसी भी दूसरे विद्यालय में करने में कठिनाई होगी। बैठक में कहा गया कि विभागीय स्तर पर इस कार्य में अपेक्षित रूचि नहीं ली जा रही है। लापरवाही के कारण जिले की उपलब्धि प्रभावित हो रही है। बता दें कि 7 दिसंबर को जिला स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जानकारी दी गई थी कि प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर आधार एंट्री और वैद्यता का कार्य पूरा कर लें। इसके बाद भी विभागीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। कहा गया कि आपार कार्ड तैयार करने से पूर्व यू-डायस में अनिवार्य रूप से उस छात्र का आधार नंबर प्रविष्ट होना चाहिए एवं उसकी वैद्यता तथा जनरल प्रोफाइल पूरा होना चाहिए तभी आइडी तैयार हो सकती है। इसे लेकर जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी बीआरपी, सीआरपी, बीएमआइएस, कंप्यूटर आपरेटर, सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त निजी विद्यालय एवं इंटर कालेज प्रबंधन को दिशा निर्देश दिया गया है।
ये दिए गए हैं निर्देश :
सभी नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार एंट्री के लिए दिनांक 10 से 14 दिसंबर तक विद्यालय में कैंप लगाकर आधार कार्ड का नंबर प्राप्त किया जाए
माता, पिता, अभिभावक से अपार आइडी कार्ड के लिए सहमति पत्र तथा उनका आधार, पैन, इपिक नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट नंबर भी प्राप्त किया जाए
विद्यालय स्तर से भी इस दौरान यू-डायस में जनरल प्रोफाइल से आधार एंट्री सुनिश्चित की जाए
साथ ही आधार वेलिडेशन एवं आपार आइडी निर्माण करने का कार्य भी पूर्ण किया जाए
छूटे हुए शेष छात्र-छात्राओं के लिए 16 से 19 दिसंबर तक बीआरसी पर आधार एंट्री, वैलिडेशन एवं ड्रापबाक्स मैनेजमेंट के लिए कैंप का आयोजन किया जाए
प्रतिदिन 25 से 30 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ को सभी नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार नंबर माता-पिता का सहमति पत्र तथा उनका आधार समेत अन्य वर्णित डाक्यूमेंट एवं नामांकन पंजी के साथ बीआरसी में बुलाया जाना सुनिश्चित किया जाए
आधार वैलिडेशन का कार्य भी पूर्ण किया जाए, बीईईओ, बीपीओ अपने स्तर से तिथिवार विद्यालयों को टैग करते हुए कैंप का आयोजन सुनिश्चित करेंगे, जिसकी प्रति जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराएंगे।
कंप्यूटर आपरेटर दैनिक मानदेय पर अधिकतम 500 रुपये प्रतिदिन के दर से कार्य करेंगे
15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से ड्रापबाक्स के डाटा को शून्य किया जाना है।
सभी कार्य 24 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे शीतकालीन अवकाश से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएंगे
जिन सरकारी, सहायता प्राप्त, स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों का कार्य पूर्ण नहीं होगा उनके सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक का शीतकालीन अवकाश रद रहेगा।
सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय (निजी विद्यालय एवं इंटर कालेज सहित) के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य इस कार्य के लिए व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे।
बांका जिला जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन का सम्मलेन बड़ी तैयारी से हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं की महा जुटान वाली दृश्य दिखी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जमकर स्वागत किया गया। इस मौके पर होने वाले विधान सभा चुनाव 2025 पर चर्चा हुई। लोकसभा की सफलता को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
बिहार जदयू के प्रदेश सचिव और बांका लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सफल आयोजन के लिए तमाम कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार एवं स्वागत। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में 15000 से ऊपर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह बताने के लिए काफी थी, कि बांका जिले की सभी विधानसभा सीट से NDA के उम्मीदवारों को बिहार Nda के नेता नीतीश कुमार के झोली में देने के लिए पूरा बांका जिला संकल्पित है।
इस मौके पर कार्यकताओं की बात भी सुनी गई और आगे जदयू को लेकर कैसे बढ़ना है , पार्टी की मजबूती पर भी विशेष चर्चा की गई ।
सारण के हर प्रखंड से हजारों की संख्या में उपस्थिति ने सिद्ध कर दिया कि व्यक्ति से बड़ा उसका विचार होता है !
लेट्स इन्सपायर बिहार अब हर बिहार के हर युवा का अभियान बन चुका है !
बिहार को खंड-खंड होने से बचाने के लिए जाति-संप्रदाय के मतभेदों से ऊपर उठना जरूरी +
छपरा: 08 दिसंबर 2024 को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तत्वाधान में आयोजित नमस्ते बिहार : चतुर्थ बृहत जनसंवाद में 30 से 35 हजार की संख्या में उपस्थित लोगों ने जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधाराओं के मतभेदों से उपर उठकर 2047 तक विकसित बिहार गढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया ।
खचाखच भरे राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ख्यातिलब्ध एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार पर सिर्फ उनलोगों का हक नहीं है जो अपने स्वार्थों के लिए यहां जाति-संप्रदाय के नाम पर निरंतर विभाजन को बढ़ावा देते हैं, और इसे खंड-खंड होते हुए देखना चाहते हैं, बल्कि यह उनका भी है जो ऐतिहासिक रूप से उत्कृष्ट इस धरती को इन विभाजनों से ऊपर उठकर देखना चाहते हैं, और इसके सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित करना चाहते हैं।
उपस्थित लोगों की जयजयकार के बीच मुख्य अतिथि विकास वैभव ने लोगों का अभिनंदन करते हुए चतुर्थ बृहत जनसंवाद में स्वागत किया। हजारों लोगों की उपस्थित उत्साहित भीड़ को देखकर चेहरे पर आश्चर्य और हर्ष का समिश्रित भाव लिए विकास वैभव ने कहा कि इस जनसंवाद में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का मतलब यह है कि अब लोग जाति-संप्रदाय से ऊपर उठकर बिहार को विकसित होते हुए देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सासाराम, आरा और बेगूसराय की ऐतिहासिक सभाओं के पश्चात छपरा में भी हजारों की संख्या में आमजनों की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि व्यक्ति से बड़ा उसका विचार होता है । बेगूसराय मेरी जन्मभूमि और रोहतास मेरी कर्मभूमि रही परंतु छपरा मे न तो मैं एसपी, डीआईजी या आईजी के रूप में कभी कार्यरत रहा परंतु हर ग्राम-नगर के जन-जन तक आज अभियान का संदेश पहुँच चुका है जो भविष्य के लिए अत्यंत सुखद संकेत है । लेट्स इन्सपायर बिहार अब हर बिहार के युवा का अभियान बन चुका है ।
उन्होंने कहा कि बिहार के प्राचीन उत्कर्ष का कारण इसकी मिट्टी में निहित वेदांत की दृष्टि है, जिसमें परस्पर भेदभाव का कोई स्थान नहीं है, एवं इसका भविष्य शिक्षा, समता एवं उद्यमिता में निहित है जिसको केंद्र में रखकर लेट्स इंस्पायर बिहार आगे बढ़ रहा है। विकास वैभव ने यह भी कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित इतने बड़े-बड़े जनसंवादों के पश्चात कुछ लोग पूछते हैं कि क्या आपने रिजाइन कर दिया है? मैं कहता हूं कि मैं रिजाइन क्यों करूंगा भाई, अभी लंबी सेवा-अवधि शेष है। मैं जिस भाव के साथ बाल्यकाल से आगे बढ़ रहा हूँ उसका प्रारंभ 1993 में भोपाल में तब हुआ था जब स्थानीय बच्चों ने बिहारी बोलकर चिढ़ाने का प्रयास किया था और मन में यह संकल्प जगा था कि यदि अपने जीवनकाल में बिहारी शब्द को पुनः सम्मान का प्रतीक बनाने में मेरी भूमिका हो सकेगी तब ही अपने जीवन को सार्थक मानूंगा । मैं कहना चाहता हूं कि जो जिस दायित्व में है, उन दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए भी बिहार के विकास के लिए योगदान दे सकता है। ऐसा करना न सिर्फ सबका नैतिक कर्तव्य है अपितु भारतीय संविधान के अंतर्गत एक मौलिक कर्तव्य भी। सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण हर व्यक्ति का दायित्व है। आप सबको बदलाव का वाहक बनना होगा, आप सबको स्वयं बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण का दायित्व ग्रहण करना होगा
उन्होंने यह भी कहा कि बगहा और रोहतास में परिवर्तन इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां के लोगों ने अपने यशस्वी पूर्वजों की बृहत जीवनदृष्टि को पहचाना। वैभव ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बिहार का विकास सिर्फ उद्यमिता की क्रांति से संभव है जिसमें मुझे आप सबलोगों का साथ चाहिए। बिहार में लाखों की संख्या में स्टार्ट-अप्स की सफलता के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम निर्मित करना होगा । हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विकास वैभव के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि “मैं बदलूंगा बिहार ! मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार !”
विशिष्ट अतिथियों में सारण से बिहार विधान परिषद के सदस्य, नामचीन शिक्षाविद एवं उद्यमी सच्चिदानंद राय, प्राइवेट स्कूल्स एन्ड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, हथुआ राजघराने की राजकुमारी आद्या शाही, छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति परमेंद्र कुमार वाजपेई, छपरा के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विख्यात मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना सैयद कल्बे रुशैद रिजवी, छपरा सेंट्रल स्कूल के निदेशक हरेंद्र सिंह, शिक्षाविद सीमा सिंह, पत्रकार सच्चिदानंद ओझा, विक्की आनंद, सुरभित दत्त, जिला समन्वयक सुमंत कुमार, शिव शंकर सिंह, संजीव चौधरी, अभिनेत्री वैष्णवी, शैलेंद्र साधु, राहुल कुमार सिंह, अनूप नारायण सिंह, प्रभाकर राय, लव सिंह, प्रशांत प्रताप यादव, आशीष रंजन, डाॅ प्रीति बाला, मान्यवर के बिहार रीजनल हेड विकास कुमार, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।
सभा को संबोधित करते हुए सारण से बिहार विधान परिषद के सदस्य, नामचीन शिक्षाविद एवं उद्योगपति सच्चिदानंद राय ने कहा कि उद्यमिता के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है। नौकरी व्यक्ति सिर्फ अपने लिए करता है जबकि उद्यमिता के माध्यम से हजारों लोगों के लिए रोजगार का सृजन संभव है, जो मैने स्वयं करके दिखाया है। उन्होंने विकास वैभव के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि उद्यमिता के दिशा में प्रयासरत युवाओं की सहायता के लिए मैं लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के साथ मिलकर पटना में एक हेल्प डेस्क बनाने की योजना पर विचार कर रहा हूं, जो उद्यमिता की दिशा में युवाओं को हर तरीके से मदद मुहैया कराएगा।
जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा, के कुलपति परमेंद्र कुमार वाजपेई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये देश तब तक विकसित नहीं हो सकता जबतक बिहार विकसित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार से उनका आशय है कि वे 25 लाख बिहारी कामगार जो दयनीय दशा में राज्य के बाहर काम करने को विवश हैं, वो सम्मानपूर्वक वापस बिहार आकर काम कर सकें।
विख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे रुशैद रिजवी ने कहा कि बिहार के सांस्कृतिक गौरव का इतिहास इतना उत्कृष्ट है कि पूरे देश के आराध्य राम तब तक मुक्कमल नहीं होते जब तक हमारे बिहार की माता सीता उनके जीवन में नहीं आतीं।
प्राइवेट स्कूल्स ऐंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा बिहार एवं यहां का विद्यार्थी एवं युवा समाज कदम से कदम मिलाकर विकास वैभव के साथ चलने के लिए तैयार है।
सभा को संबोधित करते हुए हथुआ राजघराने की राजकुमारी आद्या शाही ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए विकास वैभव की सोंच में एक दूरदर्शिता है और हम सबको उनका साथ देना चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए छपरा के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान बिहार की बेहतरी के लिए आरम्भ किया गया है और इसमें हम सबको मिलकर विकास वैभव जी का साथ देना चाहिए।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छपरा से विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि विकास वैभव जी अपनी तमाम व्यस्तताओं से समय निकालकर बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एक शानदार प्रयास कर रहे हैं, और मैं आश्वस्त हूं कि इसमें उन्हें जरूर सफलता मिलेगी।
छपरा सेंट्रल स्कूल के निदेशक एवं आयोजन समिति के मुख्य संयोजक हरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास वैभव के इस पुनीत प्रयास में हम सबको उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यक्रम के अन्य मुख्य संयोजक सच्चिदानंद ओझा ने कहा कि यह सारण का सौभाग्य है कि विकास वैभव युवाओं को उचित मार्गदर्शन के निमित्त छपरा की धरती पर पधारे हैं। हम सबको मिलकर उनके पवित्र उद्देश्य में भागीदार बनना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन छपरा के ही वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह एवं बेगूसराय के वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर राय ने किया।
बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार की स्थापना 22 मार्च 2021 को बिहार के चर्चित एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के आह्वान पर हुआ था।इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण है जिसमें किसी व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता न हो। शिक्षा, समता और उद्यमिता के मूल मंत्रों पर आधारित अभियान में मातृभूमि की समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेकर लघुवादों (जातिवाद, सम्प्रदायवाद, लिंगभेद इत्यादि) से उपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान करने की परिकल्पना है। आज लगभग 1,50,000+ व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से अभियान के अंतर्गत गठित अध्यायों में जुड़कर सकारात्मक योगदान समर्पित करने का प्रयास कर रहे हैं ।
अभियान के अंतर्गत बिहार में उद्यमिता की व्यापक क्रांति लाने का लक्ष्य है जिससे बिहार में ही रोजगार का अधिकाधिक सृजन हो सके। हर बिहारवासी को शिक्षित एवं स्किल्ड बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक व्यापक इकोसिस्टम निर्मित करने की आवश्यकता है जिसमें जो युवा स्वरोजगार, स्टार्ट-अप, उद्यम एवं व्यवसाय की ओर बढ़ते हैं उन्हे आवश्यक हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जा सके। उद्यमिता की क्रांति के बीजारोपण के लिए बिहार के हर जिले में 2028 तक अभियान के माध्यम से 100+ व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने की क्षमता वाले कम से कम 5 सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य को लेकर बीते 25 अगस्त, 2024 को पटना के विद्यापति सभागार में स्टार्ट-अप समिट का आयोजन किया गया था और आगामी 22 दिसंबर, 2024 को दिल्ली के भारत मंडपम में बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव (सीजन 2) का आयोजन होना है ।
अभियान के संदेशों को हर ग्राम-नगर के जन-जन तक पहुंचाने तथा उद्देश्यों में समाज के हर वर्ग की अधिकाधिक सहभागिता के लिए बृहत जन संवादों का प्रारंभ बेगूसराय से बीते 10 दिसंबर, 2023 को किया गया जिसमें 50,000+ व्यक्ति सम्मिलित हुए। 21 जनवरी, 2024 को आरा के महाराजा काॅलेज में द्वितीय बृहत जन संवाद में भी हजारों सम्मिलित हुए और 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम (रोहतास) के तृतीय बृहत जन संवाद में भी 50,000+ व्यक्ति सम्मिलित हुए ।
आज छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में यह चौथा कार्यक्रम निर्धारित था, जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता रही। आगामी 9 फरवरी, 2025 को हाजीपुर (वैशाली) में पंचम बृहत जन संवाद मुक्ताकाश में निर्धारित है।
बिहार के सभी जिलों में, भारत के प्रमुख महानगरों में तथा विदेशों में अभी तक 1600+ कार्यक्रम हो चुके हैं। अभियान के अंतर्गत आज 10,000 से अधिक सफल उद्यमी साथ जुड़कर स्वैच्छिक योगदान कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत अनेक स्टार्टअप सम्मेलनों तथा वाइब्रेंट बिहार ग्लोबल काॅन्क्लेव का आयोजन पटना में वर्ष 2022 तथा 2023 में किया गया है । दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में वर्ष 2021 में बिहार उद्यमिता सम्मेलन तथा 2023 में बिहार विजन @ 2047 काॅन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया । दुबई, दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और वडोदरा में भी बिहार संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को अभियान के साथ जोड़ा गया है। अनेक सफल उद्यमी ऐसे समिट में समय-समय पर स्टार्ट-अप को सलाह देते रहते हैं।
चिकित्सकों द्वारा स्थापित जीवक अध्याय द्वारा आयोजित 250 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 35,000+ वंचित व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं। महिलाओं द्वारा स्थापित गार्गी अध्याय द्वारा आज बिहार के 8 जिलों में वंचित विद्यार्थियों के लिए 18 गार्गी पाठशाला केन्द्रों पर निःशुल्क शिक्षादान समर्पित किया जा रहा है तथा वंचित महिलाओं के स्वरोजगार हेतु गार्गी कला कौशल केंद्रों तथा गार्गी कृत्या के माध्यम से उत्कृष्ट प्रयास किया जा रहा है। बिहार के अनेक जिलों यथा सिवान, पटना, गया, औरंगाबाद, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय , खगड़िया में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चल रहे हैं ।
बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है, सरकार ने गन्ना के मूल्य में वृद्धि का ऐलान किया है। बिहार के ज्यादातर चीनी मिल बंद होने के बाद से गन्ना किसानों के लिए चुनौती बढ़ गई थी और उन्हें फसल की उचित कीमत नहीं मिल पा रही थी जिसके बाद सरकार ने गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए पहल की है और राहत देने का ऐलान किया गया है
सरकार ने प्रति क्विंटल सभी वैरायटी के गन्ना की कीमतों में ₹10 का इजाफा किया।
बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा की गन्ने के उत्पादन में लगातार कमी आ रही थी. इस वजह से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने गन्ने के दर में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. सरकार के फैसले से जहां गन्ने के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, वहीं किसानों के आय में भी इजाफा होगा।
बाईट :_कृष्णनंदन पासवान,गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार
बेसिकॉन का 43 वा वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन के प्रथम सत्र का हुआ उद्घाटन,,,
मोतिहारी के अमर रिसॉर्ट में देश के कोने कोने से पहुंचे सर्जन ने अपने अपने शोध पत्र को डॉक्टर्स के भी रखा
मोतिहारी, मौर्य न्यूज़18।
बेसिकॉन के 43 वे सम्मेलन के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन की अध्यक्षता में सिविल सर्जन के साथ ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर आशुतोष शरण , सिविल सर्जन बिनोद कुमार सिंह के साथ मोतिहारी के सासंद पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मेडिकल स्टॉल का किया उद्घाटन,,,,,
फार्मा कंपनी के स्टॉल पर डॉक्टर्स और सांसद महोदय ने दवाइयों और नवीनतम उपकरणों का किया निरीक्षण ,,,,,,,
देश के प्रसिद्ध सर्जन ने अपने शोध पत्र के माध्यम से नए और नवीनतम सर्जरी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि अब रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को ऑपरेट किया जा रहा है जो कम घाव करता है और परफेक्ट होता है और इस विधि को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्जरी कहा जाता है,,,,
मोतिहारी के सासंद राधामोहन सिंह ने सभी डॉक्टर्स को बधाई दी और इस सम्मेलन के माध्यम से नए नए शोध के विषय में जानकारी मिलने और लोगो के स्वास्थ्य के लिए नए नए आविष्कार संभव होने की बात कही,,,,
ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर आशुतोष शरण ने दूसरे दिन के प्रथम सत्र के विषय में मीडिया को बताते हुए कहा कि अब सर्जरी आसान होगी क्योंकि रोबोटिक सर्जरी से अब मरीजों के इलाज में डॉक्टर्स को काफी सहायता मिलेगी ,खास तौर पर कम उम्र में मोटापा एक बीमारी का रूप लेता जा रहा है और इस बीमारी से निजात पाने के लिए भी शोध पत्र रखा गया है और इस बीमारी का इलाज अब एक छोटे से सर्जरी से संभव हो सकेगा ,,,,,,,
डॉ. अभिनव दीप GI सर्जरी IGIMS, डॉ.शशिधर कुमार पटना, डॉ. सलमान अहमद एफ IGIMS, डॉ मुकेश कुमार IGIMS, डॉ. कुशल मित्तल मुम्बई, डॉ. नंद किशोर मिश्रा मुजफ्फरपुर, डॉ. कौशिक भटाचार्य किशनगंज, डॉ. गणेश चिनॉय बंगलुरू, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. निर्माल प्रकाश नारेन, डॉ. सीताराम प्रसाद सिंह वाइस चेयरमैन ASI बिहार, डॉ. प्रोबल नियोगी, डॉ. संजय कुमार जैन ASI प्रेजिडेंट, डॉ. एल. कोना कुमारी के साथ-साथ डॉ डी. नाथ, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. दिलीप कुमार सहित अन्य सैकड़ो मेडिकल पीजी के छात्रों ने सोध पत्र को सुना
संस्कृति और धरोहर: सत्यम आनंदजी की प्रस्तुति से सजी लखीसराय की सांस्कृतिक संध्या लखीसराय, लाली पहाड़ी महोत्सव 2024
Mauryanews18.com
लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय लाली पहाड़ी महोत्सव 2024 के दूसरे दिन संग्राहलय प्रांगण सुरों और तालियों की गूंज से गूंज उठा। मुंबई के प्रसिद्ध गायक और बिहार के गौरव, सत्यम आनंदजी, ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सत्यम आनंदजी ने अपने लोकप्रिय गीत ‘बहुत खूबसूरत हो तुम’, ‘फूल रस्मों की खातिर नहीं लाईए’ और ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ गाकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। उनके गीतों में झलकता भाव और उनकी मधुर आवाज ने हर दर्शक को बांधे रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखीसराय के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्रा ने सत्यम आनंदजी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महोत्सव का उद्देश्य लखीसराय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।
सत्यम आनंदजी, जो बिहार की मिट्टी से जुड़े हैं, अपने संगीत के जरिए न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बिहार की सांस्कृतिक पहचान को जीवित रख रहे हैं। उनका यह योगदान कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरणा देता है।
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 12 महिलाओं ने जीत हासिल कर अपनी मौजदूगी दर्ज कराई। इनमें 8 विधायक इंडिया गठबंधन से और 4 विधायक बीजेपी ने चुनी गईं हैं। झामुमो के टिकट पर गांडेय, जामा और इचागढ़ सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने पाकुड़, महागामा, रामगढ़, बोकारो और मांडर सीट पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के टिकट पर कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर ईस्ट सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। झारखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में ये पहली बार है जब 12 महिलाएं विधान सभा में रहेंगी।
झामुमो की महिलाओं की जीत
गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी की मुनिया देवी को 17,142 वोटों से हराया जामा- पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को 5,738 वोटों से मात दी इचागढ़- सविता महतो ने आजसू के हरेलाल महतो को 26,523 वोटों के अंतर से हराया
कांग्रेस की महिलाओं की सफलता
पाकुड़ : निसात आलम ने आजसू के अजहर इस्लाम को 86,029 वोटों से हराया
महगामा : दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी के आशोक कुमार को 18,645
रामगढ़ : ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 67,90 वोटों से हराया
बोकारो : श्वेता सिंह ने बीजेपी के बिरंची नारायण को 7,207 वोटों स हराया
मांडर : शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22,803 वोटों से हराया
बीजेपी की महिला विजेता
कोडरमा : नीरा यादव ने राजद के सुभाष प्रसाद यादव को 5,815 वोटों से हराया
जमुआ : मंजू कुमारी ने झामुमो के केदार हाजरा को 32,631 वोटों से हराया
झरिया : रागिनी सिंह ने झामुमे के कांग्रेस की पुर्णिमा नीरज सिंह को 14,511 वोटों से मात दी
जमशेदपुर ईस्ट : पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस के अजय कुमार को 42,871 वोटों से हराया
– राहुल गांधी जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मानगो तक रोड शो करेंगे
रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी.(Rahul Gandhi) विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए झारखंड आए हुए हैं। इस दौरान वे 9 नवंबर को रांची एयरपोर्ट पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी झारखंड में 2 जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे जमशेदपुर में रोड शो भी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मानगो तक रोड शो करेंगे। वे जमशेदपुर पूर्वी से अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबेधित करेंगे। हजारीबाग के बरही से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू के पक्ष में वे वोट की अपील करेंगे। साथ ही बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में रैली करेंगे। Maurya News18 Ranchi.
– नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं नागरिक
रांची : 10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसी के निमित्त केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर लोगों से प्रधानमंत्री के स्वागत में आने की अपील की। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। अभी विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री 10 नवंबर को रांची में रोड शो करेंगे। शाम 4 बजे से यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आएंगे। रांची से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गई है। इसके अतिरिक्त पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद देंगे। वहीं अलग अलग स्थान पर विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। सिख समाज भी पीएम के अभूतपूर्व स्वागत को तैयार है। पूरे रातू रोड के विभिन्न स्थानों पर ढोल ताशा परंपरागत यंत्र वादन सहित भजन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके स्वागत में किए जाएंगे पूरे रातू रोड के लोगों में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे, पूर्व में भी प्रधानमंत्री का स्वागत रांची की जनता ने किया है। एक बार फिर रांची की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक और उत्साहित हैं। संजय सेठ ने कहा रातू रोड के नागरिक स्वतः अपने घरों को सजा रहे हैं। महिलाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई जा रही है कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था हो रही है।
रक्षा राज्य मंत्री ने रांची सहित रातू रोड के नागरिकों से यह आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री के स्मृति में यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी कार्य करें। इस कार्यक्रम में पडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडेय, सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय सहित सत्यनारायण सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल, हरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश सिंह, ललन सिंह, संजीव चौधरी, अंबिका तिवारी, अंकित वर्मा, बबीता सिंह, रेणुका सिंह, मिथिलेश केसरी, कुमुद झा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। Maurya News18 Ranchi.