होम ब्लॉग पेज 34

Jharkhand Yuva Sadan 4.0 में राज्य के 81 प्रखंडों से आए 81 युवा हुए शामिल

– तीन दिवसीय कार्यक्रम के पार्लियामेंट्री सेशन में मानव तस्करी विधेयक बिल पर संसदीय सत्र 28 और 29 सितंबर को होगा आयोजित

रांची : झारखंड सरकार के (इंडस्ट्री) सचिव आईएआस जितेंद्र कुमार सिंह और झारखंड सरकार के (लेबर) सचिव आईएएस मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से झारखंड युवा सदन 4.0 (Jharkhand Yuva Sadan 4.0) का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अतिथि के रूप मे चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ऋषिनद्र विक्रम सिंह, आईपीआस संजय रंजन और इंडियन स्टार्ट उप एसोसिएशन के अध्यक्ष राठिन भाद्रा सम्मिलित हुए।

राज्य के 81 प्रखंडों से 81 युवा इस कार्य क्रम में शामिल हुए। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पार्लियामेंट्री सेशन में मानव तस्करी विधेयक बिल पर संसदीय सत्र 28 और 29 सितंबर को आयोजित है। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार सभा को संबोधित करते हुए कहा जब भी संविधान को पढ़े तो उसके एसेंस को जाने। भारत मिश्रित सभ्यता से भरा देश है, संविधान के पहले एसेंस समाज में अलगाव के दायरे को पहचान कर हर किसी के वैल्यू को रिस्पेक्ट करना जरूरी है। इस पार्लियामेंट में हम सभी का जिरह करने का अधिकार है। जिरह करने की प्रक्रिया में किसी भी व्यक्ति का बिना सुने आलोचना सही नहीं, आप जिस भी किरदार में हो आपको ये यकीन होना चहिए की आपका विपक्ष कमजोर न हो। इसलिए सभी का पक्ष सुनना सीखे। भविष्य में आप सभी अलग अलग किरदारों में जहां भी रहे विपक्ष को सुनने के इस लोकतांत्रिक मूल्य को बचा कर रखे। समाज में सामाजिक वजूद बनाए रखने के लिए दंगा फसाद करने की आवश्यकता नहीं, बजाय इसके हर किसी को अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल कीजिए।

झारखंड सरकार के (इंडस्ट्री) सचिव आईएएस जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा आज के युवा को इंस्टाग्राम का ट्रेंड और लेटेस्ट गेम्स के बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन संवैधानिक मूल्यों की नहीं। सभी युवाओं को कांस्टीट्यूशन का प्रियंबल पढ़ना चाहिए, प्रियंबल में लिखे गए प्रत्येक शब्द का अर्थ बहुमूल्य है। कान्स्टिटूशन ऑफ इंडिया में सेक्यलरिज्म शब्द का संदर्भ इन्क्लूसिव सेक्यलरिज्म है। इन्क्लूसिव सेक्यलरिज्म का अर्थ है की भारत में सभी धर्म के मूल्यों की एक समान इज्जत है। ऐसे सभी युवाओं को सभी धर्म का इज्जत करना चाहिए।

ये रहे उपस्थित :
इस कार्यक्रम के आयोजन में युवा सदन के अध्यक्ष आकाश पांडेय, डायरेक्टर कृष्णानु आनंद के अलावा कोर कमेटी के सभी सदस्य दानिश अख्तर, मुबारक अंसारी, श्रीपर्ण चटर्जी, अभिषेक बनर्जी, तनवीर और कौशिक चौधरी उपस्थित रहे।
Maurya News18 Ranchi.

Jaipur: कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान

विद्यधारनगर में हुआ नि: शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर

जयपुर, राजस्थान . मौर्य न्यूज़18 डॉट कॉम

स्वस्थ रहें। कैंसर जैसी बीमारी से बचें । कोई गंभीर बीमारी हो तो परेशान ना हों, साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। सेवा भाव से समाज में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य को अंजाम देने वाली संस्थान श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति ने कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर लगाई । क्या कुछ हुआ पूरी रिपोर्ट देखिए…।

इसी 22 सितंबर रविवार को प्रात:9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्याधर नगर के धनश्री प्लस में महावीर कैंसर हॉस्पिटल और श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति के समन्वय में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।  जानकारी समिति के डॉ सुनील धायल ने दी। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि इस शिविर में 146 महिला, पुरुषों की जांच की गई ।

जांच डॉक्टर परामर्श से नि :शुल्क की गई तथा तथा पिंक सिटी केमिस्ट एलायंस,शिवविहार विकास समिति, श्री अग्रवाल सेवा समिति विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा, शेखावाटी अग्रवाल समाज, वसुंधरा लेडीज क्लब, हैप्पी पॉइंट ग्रुप ऑफ स्कूल्स,भारत विकास परिषद्, अंबाबाड़ी, सेक्टर 5 विकास समिति आदि संस्थाएं सहयोगी संस्था रही। मुख्य अथिति जयपुर ग्रेटर पार्षद चेयरमैन नरेंद्र शेखावत रहे

शिविर में कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान का भी आयोजन हुआ जिसमें 36 यूनिट का संग्रहण हुआ रक्त संग्रह महावीर कैंसर ब्लड बैंक द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य सहयोगी शिव विहार विकास समिति के पीयूष यादव, धर्मेंद्र मीणा, हंसराज चौधरी, भुवनेश गोयल,विनोद शर्मा,सुशील अग्रवाल रहे।

रक्तदान शिविर एक नजर में ..

जयपुर/न्यू दिल्ली से Maurya News18 Desk की रिपोर्ट ।

Climet Change है दुनिया के लिए खतरे की घंटी, ग्रीन एनर्जी है बड़ा विकल्प : प्रो. एके बनर्जी

– एक्सएलआरआइ में क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशन पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

रांची : एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशन विषयक इस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ ही विदेशी यूनिवर्सिटी व कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय इस सेमिनार के दौरान मुख्य रूप से यह बात उभर कर सामने आई कि क्लाइमेट चेंज का खतरा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। इस खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा दिया जाए। इसमें इंडस्ट्री सेक्टर का भी रोल महत्वपूर्ण है। कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन प्रो. एके बनर्जी ने कहा एकेडमिया और इंडस्ट्री के बीच बड़ा गैप है। क्लाइमेट चेंज को इसमें महत्वपूर्ण स्थान देकर काफी हद तक क्लाइमेट रिस्क को कम किया जा सकता है। एडीएल की रिपोर्ट ‘पावरिंग इंडियाज एनर्जी विजन-2030’ में कहा गया है कि भारत को 2030 तक 500 गीगावॉट की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए 300 अरब डॉलर के अतिरिक्त रणनीतिक निवेश की जरूरत है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एकेडमी और इंडस्ट्री दोनों को मिल कर एक साथ काम करना होगा।

इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन एक्सएलआरआइ के डीन फाइनांस फा. डोनाल्ड डिसिल्वा ने किया। उन्होंने वैश्विक हितों के मुद्दों पर एक्सएलआरआइ द्वारा संवेदनशील रहने से जुड़ी बातें कही। इस दौरान कई पेपर भी प्रेजेंट किए गए। क्वीन मैरी स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट के प्रो. सुशांत मलिक ने भी कई महत्वपूर्ण बातें रखी। दूसरे दिन का समापन सतत विकास, उद्योग 4.0, प्रोजेक्ट फंडिंग और स्टार्टअप पहल पर एक पैनल डिस्कशन और समापन सत्र के साथ हुआ। पैनलिस्टों में टाटा स्टील, डेलॉइट टौचे तोहमात्सू इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और सोसाइटी जनरल के प्रतिनिधि शामिल थे। पैनलिस्टों ने रणनीतिक विकास और हरित परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंक के साथ महत्वपूर्ण समझौता करने की पहल पर बल दिया। कॉन्फ्रेंस के समापन के अवसर पर बेहतर पेपर प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
Maurya News18 Ranchi.

पूर्णिया रेंज के IG शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया

बोले, बिहार मेरी कर्म भूमि, परिवार से ऊपर मानता हूं बिहार को, इस्तीफे के लिए क्षमा प्रार्थी हूं

पूर्णिया, बिहार ।
बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।* अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शिवदीप लांडे ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। शिवदीप लांडे ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। Mauryanews18.com


शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। Mauryanews18.com

मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया है। परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।’* बता दें कि शिवदीप लांडे अभी पूर्णिया के आईजी थे। पूर्णिया आईजी शिवदीप लांडे ने ई-मेल से सरकार को इस्तीफा भेज दिया है और इस समय अपने दफ्तर में बैठे हैं। इस्तीफा मंजूरी की प्रक्रिया में कुछ समय भी लग सकता है। *आईजी ने कहा मैंने व्यक्तिगत कारणों से पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया है। Mauryanews18.com

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा – दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा

  • पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रांची : आबकारी नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा।

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

मेरी मांग तुरंत चुनाव कराए जाएं :
केजरीवाल ने कहा कुछ लोग बोल रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कंडीशन लगाई है, पिछले 10 साल में इन्होंने कंडीशन लगाने में कोई कसर छोड़ी थी। केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की। इन कंडीशन को भी देख ली है। अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर वोट देना मेरे पक्ष में. फरवरी में चुनाव हैं। मेरी मांग है कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं। नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं। नए सीएम का चुनाव अगले 1-2 दिन में कराए जाएं।

सीएम केजरीवाल ने कहा मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा सतेंद्र जैन, अमानतुल्ला खान भी जल्दी बाहर आएंगे। दिल्ली के लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैंने जेल में कई किताबें पढ़ीं रामायण, गीता…मैं अपने साथ भगत सिंह की जेल डायरी लाया हूं, भगत सिंह की डायरी भी पढ़ी।

AAP ने बदल दी देश की राजनीति : केजरीवाल
इसके पहले सीएम केजरीवाल ने कहा उनकी छोटी सी पार्टी ने देश की राजनीति बदल दी। जेल में सोचने का वक्त मिला। मैंने जेल से एक ही पत्र लिखा था वो भी एलजी को 15 अगस्त था, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सीएम झंडा फहराते हैं। मैंने कहा कि आतिशी को झंडा फहराने की इजाजत दी गई। वो चिट्ठी मुझे वापस कर दी गई और मुझे वार्निंग दी गई कि दूसरी बार अगर चिट्ठी लिखी तो आपको परिवार से भी मुलाकात भी नहीं करने दी जाएगी।
Maurya News18 Ranchi.

कोई भाषण कोई नारा नहीं हूं मैं, समुद्र हूं पर खारा नहीं हूं मैं”

खगड़िया के कोशी कॉलेज में कवि सम्मेलन

खगड़िया : अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच खगड़िया के बैनर तले राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर जिले के कोशी महाविद्यालय के सभागार में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष साधना भगत ने की। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं एवं कोशी महाविद्यालय के प्राचार्य मो० तौफीक मोहसिन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

वहीं कार्यक्रम के संचालन का आगाज़ मंच के संस्थापक सह संयोजक प्रसिद्ध गजल गायक शिव कुमार सुमन ने अपने चिरपरिचित शायराना अंदाज में करते हुए कहा कि “कोई भाषण कोई नारा नहीं हूं मैं, समुद्र हूं पर खारा नहीं हूं मैं”।

कार्यक्रम की शुरुआत में नवोदित कवयित्री शशि कुमारी के सुरीले स्वागत गीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस कड़ी में हेमलता पटेल, सरिता रानी, प्रीति कुमारी की रचनाओं को भी दर्शकों ने काफी सराहा। संचालन के दूसरे दौर में मंच के उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के शायराना आमंत्रण ने कवियों में अक्षय ऊर्जा का संचार किया।

हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालती शिव कुमार सुमन एवं विकास कुमार विधाता जैसे स्थापित गजलकार की ग़ज़ल ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। जबकि भागलपुर से अभय कुमार भारती, नवगछिया से प्रभाकर सिंह पूर्णिया से के के चौधरी, मुजफ्फरपुर से मधुकर वनमाली, लक्खीसराय से विनय कुमार सिंह, सहरसा से कृष्ण कुमार क्रान्ति एवं पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री जयकांत पासवान जैसे अतिथि कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं की प्रशंसा बटोरी।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में मंच की कोषाध्यक्ष संगीता चौरसिया के चुटीले शायराना संचालन एवं हिंदी की स्थिति पर चोट करती रचना ने कवियों व श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। जबकि सह सचिव ज्योति मानव, सुधीर यादव, चम्पा राय, सुमन रवि पोद्दार, मधुबाला,मंच की अध्यक्ष साधना भगत, उपाध्यक्ष सुखनंदन बिहारी, महासचिव कविता परवाना, सचिव आनंद श्रीवास्तव की रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

वहीं कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर प्रीति कुमारी के संचालन में संगीता चौरसिया, चन्द्र शेखर मंडल,स्वराक्षी स्वरा एवं मंत्र के शिखर संरक्षक एवं सबसे युवा कवि के रूप सम्मानित अवधेश्वर प्रसाद सिंह की रचनाओं को भी सराहना मिली। कवियों को पुषपमाल, चादर, प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात शिखर संरक्षक की उद्घोषणा के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।

शहर के 200 युवाओं ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन

– लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची : शहर के निवारनपुर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए रतन पासवान तथा बिट्टू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार रहने को कहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवजी कुमार, अभिषेक राय, लाल बहादुर राम, उत्तम राय, राजेश रंजन वर्मा, संजीत कुमार द्विवेदी, रामभवन शर्मा, रांची जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी, आनंद वर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्होंने ली सदस्यता :
सदस्यता ग्रहण करने वालों में नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुंडा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा, अंकुर पन्ना, आयुष आर्य, उत्तम मांझी, गौरव शर्मा, अलख निरंजन, चंदन, प्रमोद का नाम शामिल है।
Maurya News18 Ranchi.

क्योंकि…अब बदला नहीं होगा क्षेत्र का बदलाव, बहेगी विकास की दरिया

– मांडू विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार देंगे विस्थापन, बेरोजगारी और गरीबी के विरोध में मांदर की थाप, कहा – पढ़ो, खेलो और अधिकार के लिए संघर्ष करो

– मांडू विधानसभा क्षेत्र से झामुमो चुनाव लड़ेगा, वरीयता में टिकट पर मेरा हक, पार्टी नेतृत्व करे तय : फागू बेसरा

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त मंत्री, सदस्य, झारखंड राज्य समन्वय समिति फागू बेसरा चुनावी मौसम में एक्शन मोड में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव लड़ने से संंबंधित सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वरीयता के आधार पर हक बनता है, इस पर पार्टी तय करेगी। पिछला चुनाव वर्ष 2019 में गठबंधन से जहां झामुमो ने चुनाव लड़ा था, त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा दो हजार मतों से जीती थी। झामुमो पांच हजार मतों से पीछे था। एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने के कारण भाजपा को इसका सीधा लाभ मिला था, अबकी बार जनता भूल नहीं करेगी…। रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा, आजसू गठबंधन को सफाया करने का मन बना लिया है, पिछला इतिहास नहीं दोहराएगी, फिर एक बार झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हेमंत सोरेन सरकार झारखंडी जनता के हित में कई योजनाओं को धरातल में उतारा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार से संबंधित कई योजनाओं को सरजमीं पर उतारा है। सर्वजन पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना, पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना, उच्च शिक्षा के लिए सस्ता ब्याज पर ऋण, बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन योजना के तहत 50 लाख तक 40 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के लिए दो लाख रुपये तक की ऋण माफ, बिजली बिल माफ एवं 200 यूनिट बिजली मुक्त दी जा रही है। केंद्र की योजना पीएम आवास से वंचित गरीबों को अबुआ आवास दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से विपक्षी दलों को बेचैनी छाई हुई है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के प्रकाश झा का कहना है कि फागू बेसरा सर्वमान्य नेता हैं। उन्हें किसी खास समुदाय या धर्म विशेष का नहीं बल्कि समाज के हर तबके का समर्थन प्राप्त है। उनके नेतृत्व में इस पूरे क्षेत्र का समुचित विकास होगा।

इन मुद्दों पर गूंजेगी आवाज :

– झारखंड के नव निर्माण

– सर्वांगीण विकास

– झारखंडियों के अधिकार

– जल जंगल जमीन और रोजगार के लिए संघर्ष

Maurya News18 Ranchi.

बच्चों में पढ़ने की रूचि विकसित करने और पठन पाठन की जागरूकता बढ़ाने को शुरू हुआ ‘रीडिंग कैंपेन’

– रीडिंग कैंपेन से संबंधित रीडिंग मोबाइल वैन को राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने किया रवाना

– 14 दिनों तक कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

– 3 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक होगा रीड ए थान

रांची : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ IPEL एवं रूम टू रीड इंडिया के सहयोग से 27 अगस्त से 9 सितंबर तक रीडिंग कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि विकसित करने, समुदाय एवं अभिभावकों को बच्चों के पठन-पाठन से जोड़ने एवं बच्चों के लिए उपलब्ध बाल साहित्य के प्रति सभी को जागरूक करना है। 14 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक दिन स्कूल स्तर की गतिविधि निर्धारित की गई है जिसे शिक्षकों द्वारा बच्चों और समुदाय के सहयोग एवं प्रतिभागिता से किया जाना है।  राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने इस अभियान से संबंधित रीडिंग मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल लाइब्रेरी वैन स्कूलों में जाएंगी, जहां बच्चों के साथ विभिन्न तरह की पठन पाठन की गतिविधियां की जाएगी। रीडिंग कैंपेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आदित्य रंजन ने प्रारंभिक अवस्था से ही पठन की आदत विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था से पढ़ने की आदत विकसित करना न केवल बच्चों को उनकी शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है, बल्कि उनके समग्र विकास में भी सहायक होता है।

3 सितंबर को रीड-ए-थॉन का आयोजन :
3 सितंबर को पूर्वाह्न 11 से 11:30 बजे तक रीड-ए-थॉन का आयोजन किया जाएगा। रीड अ थोन के दौरान बच्चे, शिक्षक, पदाधिकारी, समुदाय द्वारा अलग अलग जगहों पर कताबें पढ़ी जाएगी। 9 सितंबर को इस राज्य स्तर पर सेमिनार आयोजित कर इसका समापन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में कैंपेन की उपलब्धियों एवं आगे की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

पढ़ने के महत्व और इसके प्रति रूचि बढ़ाने के लिए कैंपेन महत्वपूर्ण :
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (गुणवत्त शिक्षा) डॉ अभिनव कुमार ने पढ़ने की महत्ता एवं बच्चों में इसके प्रति रुचि बढ़ाने के दृष्टिकोण से इस कैम्पेन को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि इस कैम्पेन की गतिविधियों में न केवल शिक्षक और बच्चे बल्कि समुदाय के लोग भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक एवं एक्स के जरिए भी इस कैम्पेन का व्यापक प्रसार प्रचार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस कैम्पेन की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

नियमित पठन से बच्चो की भाषा और शब्दावली के साथ साथ कल्पनाशीलता का भी होता है विकास :
कार्यक्रम में मौजूद यूनिसेफ की एजुकेशन स्पेसिलिस्ट पारुल शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चो के भविष्य की सफलता की नींव रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह केवल पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें परस्पर संबंध, सहयोग और भावनात्मक नियंत्रण जैसे जरूरी जीवन कौशलों का भी विकास होता है। इस रीडिंग कैंपेन के माध्यम से हम चाहते है कि बच्चों को किताबें पढने का भरपूर मौका मिले। नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ना बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल उनकी भाषा और शब्दावली को समृद्ध करता है, बल्कि उनकी सोचने की क्षमता और कल्पनाशीलता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा, किताबें पढ़ने से बच्चों में आत्मविश्वास और समझने की क्षमता में वृद्धि होती है।

ये हैं कैम्पेन की मुख्य गतिविधियां :

  • कक्षा में पुस्तकालय संवर्द्धन : शिक्षक विद्यालय बाल साहित्य की किताबें, पंख पत्रिकाएँ, रीडिंग कार्ड्स, कहानी/ कविता चार्ट को पुस्तकालय में व्यवस्थित करके रखेंगे और बच्चों को पुस्तकालय आकर अपने पसंद की किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • प्रतिज्ञा पठन (प्लेज रीडिंग) एवं कहानी कथन : यह सत्र बच्चों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों द्वारा अपनी पारंपरिक लोक कथाओं और कहानियों को अपनी भाषा में साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • अभिनय और नाटक : बच्चों द्वारा पढ़ी गई कहानियों के आधार पर उन्हें छोटे-छोटे नाटक तैयार करने को कहा जायेगा, जिससे उनकी कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
  • समझ के साथ पढ़ने से जुड़े खेल : बच्चों को ऐसे खेलों से जोड़ना जो उन्हें कहानी-मानचित्रण और चरित्र विश्लेषण जैसे पढ़ने की समझ कौशल के विस्तार करने में मदद करेगा।
  • ड्राइंग और पेंटिंग : बच्चे अपनी पसंदीदा कहानी की किताबों से चित्र बनाएंगे। शिक्षक बच्चों से कहानी की किताबों और पोस्टर में बने चित्रों पर बातचीत करेंगे और उनकी पसंदीदा किताबों से चित्र बनाने को प्रोत्साहित करेंगे।
  • रीड-ए-थॉन : रीड-ए-थॉन का आयोजन 3 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसमें सभी प्रतिभागी एक तय समय पर अलग अलग जगहों पर एक साथ पढ़ते है।
  • परिवार के साथ पढ़ना : माता-पिता विद्यालय में बच्चों के साथ बाल साहित्य, कविता/ कहानी पोस्टर, रीडिंग कार्ड्स पढ़ेंगे। इससे घरों में भी पढ़ने की संस्कृति समृद्ध होती है।
  • राज्य स्तरीय सेमिनार : राज्य स्तर पर अग्रणी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के सहयोग से प्रारंभिक शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का उद्देश्य पंद्रह दिनों तक चले रीडिंग कैम्पेन में आयोजित गतिविधियों के बेहतर प्रयासों का साझाकरण एवं शिक्षा से जुड़े हितधारकों-शिक्षका, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं नीति निर्माताओं द्वारा प्रारम्भिक स्तर पर भाषा शिक्षण के लिए आगे की कार्ययोजना पर विचार करना है।

Pk Politics : बिहार के देवेंद्र यादव जनसुराज के हो गए

ज्ञान भवन, पटना, बिहार

जन सुराज में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, प्रशांत किशोर बोले – देवेंद्र जी जन सुराज के ध्वजवाहक के तौर पर इसे बनाने वाले लोगों में शामिल हो रहे हैं

प्रशांत से जुड़ कर समाजवादियों को एक करूंगा : देवेन्द्र

समाजवादी नेता कहलाने वाले देवेंद्र यादव जनसुराज के संग

पटना। जन सुराज अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोग लगातार शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रशांत किशोर की उपस्थिति में पटना के ज्ञान भवन में आयोजित समाजवादी समागम कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता देवेंद्र प्रसाद यादव जन सुराज से जुड़ें।

प्रशांत किशोर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि देवेंद्र बाबू ईमानदार और सच्चे नेता हैं। देवेंद्र बाबू अपने साथियों के साथ जन सुराज के ध्वजवाहक के तौर पर इसे बनाने वाले लोगों में शामिल हो रहे है। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर ईमानदार व्यक्ति और नेता को जन सुराज से जोड़ रहे है। जन सुराज उन सभी व्यक्तियों को शामिल करेगा जो बिहार की मौजूदा व्यवस्था को बदलने के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। आज लाखों लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं, यही जन सुराज की असली ताकत और क्षमता है।

जन सुराज से जुड़ने पर देवेंद्र प्रसाद यादव ने खुशी जाहिर की और प्रशांत किशोर की इस मुहिम में अपने साथियों के साथ शामिल होने के मौके पर पर उन्होंने तथाकथित समाजवादी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि नेता माला लोहिया जी को पहनाते हैं और मौका अपने ही बेटे और बेटियों को देते है। हम प्रशांत भाई के साथ जुड़ रहे है क्योंकि वह समाज में समानता की सोच रखते है जो कि समाजवादी विचारधारा से मिलती है। इसलिए प्रशांतजी के साथ जुड़ के हम एक बार फिर से समाजवाद को जिन्दा कर रहे हैं।