होमबिहारKHAGARIA : पंच सरपंच संघ का जिला सम्मेलन 6 नवंबर एवं राज्य...

Latest Posts

KHAGARIA : पंच सरपंच संघ का जिला सम्मेलन 6 नवंबर एवं राज्य सम्मेलन 11 नवंबर को – किरण देव यादव

खगड़िया बिहार !
खगड़िया, बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का जिला कमेटी का कन्वेंशन मधुरानी विवाह भवन हरदाश्चक परमानंदपुर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कि।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 6 नवंबर 2022 को जिला सम्मेलन मधुरानी विवाह भवन हरदाश्चक परमानंदपुर खगड़िया में तथा 11 नवंबर 2022 को बापू हॉल पटना में महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है।

जिला एवं राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने, श्रृंखलाबद्ध प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन करने, तन मन धन से सहयोग करने, अधिकाधिक भागीदारी देने, तैयारी जोरों पर करने, सदस्यता एवं संपर्क अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कन्वेंशन में सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, प्रखंड कमेटी को भव्य सम्मेलन बनाने तथा अधिकाधिक संख्या में भाग लेने हेतु जिम्मेवारी दी गई।
श्री यादव ने कहा कि जिला सम्मेलन में सदर विधायक छत्रपति यादव , एमएलसी राजीव कुमार तथा जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
कन्वेंशन में अलौली प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, खगरिया प्रखंड सचिव अर्जुन महतो, शशिकांत पासवान, उमाकांत बाबू, शंकर राम, आमोद यादव , कृष्ण कुमार, प्रमोद यादव , मोहम्मद सिराजुद्दीन , बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भगत, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी, गोगरी प्रखंड के चंद्रशेखर यादव ओम प्रकाश यादव, संयोजक रणवीर यादव, अंजनी भारती आदि ने भाग लिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss