Home खबर रांची वेटनरी कालेज में कुत्तों का निश्शुल्क टीकाकरण 28 सितंबर को

रांची वेटनरी कालेज में कुत्तों का निश्शुल्क टीकाकरण 28 सितंबर को

  • ग्लोबल अलायंस फार रेबीज कंट्रोल द्वारा समन्वित इस कार्यक्रम के लिए इस वर्ष का थीम रेबीज की सीमाओं को तोड़ना रखा गया है

रांची : रेबीज और इसकी रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची (Birsa Agriculture University Ranchi) के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। ग्लोबल अलायंस फार रेबीज कंट्रोल द्वारा समन्वित इस कार्यक्रम के लिए इस वर्ष का थीम रेबीज की सीमाओं को तोड़ना रखा गया है। बीएयू के वेटनरी क्लीनिकल काम्पलेक्स विभाग के अध्यक्ष डा. अभिषेक कुमार ने बताया इस अवसर पर पशुओं के लिए निश्शुल्क टीकाकरण एवं दवा का वितरण होगा तथा छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक लोग इसके लिए निश्शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रेबीज एक ट्रांस बाउंड्री बीमारी है जिससे प्रतिवर्ष दुनिया के 150 से अधिक देशों में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से 95 प्रतिशत मामले अफ्रीका और एशिया में होते हैं।

Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version