Home बिहार बिहार पंच सरपंच संघ : 6 नवंबर जिला सम्मेलन एवं 11...

बिहार पंच सरपंच संघ : 6 नवंबर जिला सम्मेलन एवं 11 नवंबर राज्य सम्मेलन में – किरण

चौथम खगड़िया
पंचायत सरकार भवन में पंच सरपंच संघ प्रखंड बैठक आयोजित

चौथम, पंचायत सरकार भवन मे बिहार पंच सरपंच संघ के आह्वान पर माननीय जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव के मार्गदर्शन मे प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भगत के अध्यक्षता मे बैठक हुई।
बैठक में 6 नवंबर को जिला सम्मेलन खगड़िया में तथा 11 नवंबर को राज्य सम्मेलन बापू सभागार पटना में महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर गंभीर चर्चा किया गया तथा अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का सर्ब सम्मति से निर्णय लिया।
बैठक में गुजरात में ब्रिज हादसा के डेढ़ सौ मृतकों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि उक्त सम्मेलन सरपंच एवं ग्राम कचहरी के भविष्य का मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भगत प्रखंड कोषाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी धनोज दास ,प्रखंड उपाध्यक्ष सह सरपंच विनोद यादव , सचिव सह सरपंच सुभाष यादव, संयुक्त सचिव सह सरपंच मंजू देवी संगठन संरक्षक सह सरपंच देवन सिंह ,चौथम सरपंच उषा देवी सह सरपंच प्रतिनिधि मालेेश्वर प्रसाद सिंह, मध्य बौरने सरपंच ललेन्द्र महतौ ,पिपरा सरपंच प्रियंका देवी सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, उपसरपंच मोहम्मद सुहेल पिपरा उपसरपंच कुमोद सिंह पंच मोहम्मद कामिल बुलबुल देवी पंच मनोरमा देवी शशिभूषण साह आदि ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version