Home खबर क्रिकेट : धोनी के बाद ईशान युग, 15.25 करोड़ में मुम्बई के...

क्रिकेट : धोनी के बाद ईशान युग, 15.25 करोड़ में मुम्बई के हुए

सबसे महंगे बिके ईशान किशन, 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा

नई दिल्ली, मौर्य न्यूज18 ।


बेंगलुरु में चल रहे IPL मेगा ऑक्शन में शनिवार को 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे महंगे बिके बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। इनकी बेस प्राइस महज 40 लाख थी।
10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। इनमें 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं आवेश खान, जिन्हें 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा।
शनिवार को हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। कल यानी रविवार को भी यह ऑक्शन जारी रहेगा।#ipl2022

खेल जगत से मौर्य न्यूज18 की ब्यूरो रिपोर्ट ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version