Home खबर झारखंड के विकास ने रचा इतिहास, अंडर-17 में मिला कांस्य

झारखंड के विकास ने रचा इतिहास, अंडर-17 में मिला कांस्य

  • विकास कच्छप ने रचा इतिहास U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दिलाया कांस्य पदक

रांची : झारखंड के विकास कच्छप ने इतिहास रचते हुए अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया। इस तरह विकास U-17 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले झारखंड के पहले पहलवान बने हैं। उनकी सफलता पर हर्ष का माहौल है। बता दें कि Amaan (Jordan) में आयोजित आयोजित U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। ज्ञात हो कि दिल्ली के IG स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में झारखंड के बिकास कच्छप ने 48KG भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था। ज्ञात हो कि विकास कच्छप JSSPS के कुश्ती प्रशिक्षु हैं। झारखंड के पहलवान विकास कच्छप को U-17 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर,(भा.प्र.से.), के. रवि कुमार,(भा.प्र.से.), खेल निदेशक झारखंड सुशांत गौरव, (भा.प्र.से.), भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, JSSPS CEO जीके राठौर, विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, उप निदेशक खेल राज किशोर खाखा ने हर्ष प्रकट किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version