Home खबर पिता हिमाचल में करते हैं वेल्डिंग का काम, बेटे का हुआ इंडियन...

पिता हिमाचल में करते हैं वेल्डिंग का काम, बेटे का हुआ इंडियन क्रिकेट टीम में चयन…

  • कृष्ण टाना भगत का चयन इंडिया क्रिकेट टीम अंडर 16 में हुआ है

गुमला : गुमला जिला को खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, गुमला शहर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गुमला मुख्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र कृष्ण टाना भगत का…। कृष्ण टाना भगत का चयन इंडिया क्रिकेट टीम अंडर-16 में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और छात्र दोनों बेहद खुश हैं। कृष्ण ने बताया कि वह सिसई प्रखंड के नगर सिसकारी गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में उसका पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है। उसके पिता हिमाचल में वेल्डिंग का काम करते हैं और मां सिलाई का कार्य करती हैं। कृष्ण को बचपन से ही क्रिकेट से गहरा लगाव था। उसके माता-पिता ने हमेशा उसे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। दिसंबर 2024 में उसे ट्रायल के लिए रांची बुलाया गया था, जिसके बाद उसका चयन बैट्समैन के रूप में हुआ। फिलहाल कृष्ण सिसई के महुआडीपा में अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रह रहा है और प्रतिदिन बस से स्कूल आता-जाता है। शाम को वह शहर के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कोच ज्ञान के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस करता है। कृष्ण के इंडिया टीम में चयन को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। लोगों ने उसे बधाइयां दी हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Maurya News18 Gumla.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version