Home खबर ब्रेकिंग : Hockey : टीम इंडिया ने रचा इतिहास…जापान को हराकर जीता...

ब्रेकिंग : Hockey : टीम इंडिया ने रचा इतिहास…जापान को हराकर जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक का मिला टिकट

रांची : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने हांगझोउ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। शुक्रवार को (6 अक्टूबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने गत चैंपियन जापान को 5-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जापान की ओर से इकलौता गोल सेरेन तनाका ने किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा। वहीं इस जीत के साथ राजधानी रांची में हर्ष का माहौल है। युवा पटाखे फोड़ते दिखे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version