Home खबर डीएवी स्पोर्ट्स 2024 क्लस्टर लेवल 5 में शतरंज व हैंडबॉल के खिलाड़ियों...

डीएवी स्पोर्ट्स 2024 क्लस्टर लेवल 5 में शतरंज व हैंडबॉल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन जे से संबंधित डीएवी के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में डीएवी स्पोर्ट्स 2024 क्लस्टर लेवल-5 (DAV Sports 2024 Cluster level 5) की प्रतियोगिताओं का आखिरी दिन बालक-बालिका के लिए 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के अंतर्गत शतरंज (Chess) एवं हैंडबॉल (Handball) की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन जे से संबंधित डीएवी के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसके मिश्रा असिस्टेंट रिजनल ऑफिसर डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन जे सह क्लस्टर इंचार्ज ने शतरंज एवं हैंडबॉल की प्रतियोगिताओं का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज दिमागी कसरत का खेल है। इस खेल से आत्मचिंतन में वृद्धि होती है। खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होता है। यह मन में जीत का जज्बा जागृत करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके माध्यम से खिलाड़ी देश-दुनिया में प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं। कलस्टर 5 के ऑब्जर्वर सह डीएवी, खलारी के प्राचार्य कमलेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को खेल प्रारंभ होने से पूर्व शुभकामनाएं दीं। शतरंज के निर्णायक मंडली में आईए दीपक कुमार, चीफ ऑर्बिटर, एफए प्रभात रंजन कुमार, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर एवं रागिनी रानी, असिस्टेंट ऑर्बिटर थे। जिन्होंने शतरंज की प्रतियोगिता को पूर्ण कराने में अपनी महती भूमिका निभाई।

ये रहे खेली गईं प्रतियोगिताओं के परिणाम :

शतरंज बालक-बालिका वर्ग :

– शतरंज बालक वर्ग अंडर 14 :


विजेता डीएवी बरियातू, उपविजेता डीएवी हेहल

– शतरंज बालक वर्ग अंडर-17 :


विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी पुंदाग

– शतरंज बालक वर्ग अंडर-19 :


विजेता डीएवी बरियातू, उपविजेता डीएवी हेहल

– शतरंज बालिका वर्ग अंडर 14 :


विजेता डीएवी बरियातू
उपविजेता डीएवी हेहल

– शतरंज बालिका वर्ग अंडर 17 :


विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी टीसीआई गोविंदपुर

– शतरंज बालिका वर्ग अंडर 19 :


विजेता डीएवी हेहल,
उपविजेता डीएवी बरियातू

हैंडबॉल बालक-बालिका वर्ग

– हैंडबॉल बालक वर्ग अंडर 14 : विजेता डीएवी पुंदाग,


उपविजेता डीएवी बरियातू

– हैंडबॉल बालक वर्ग अंडर-17 :


विजेता डीएवी हेहल, उपविजेता डीएवी टीसीआई गोविंदपुर

– हैंडबॉल बालक वर्ग अंडर 19 :


विजेता डीएवी पुंदाग

– हैंडबॉल बालिका वर्ग अंडर 14 :


विजेता डीएवी बरियातू, उपविजेता डीएवी हेहल

– हैंडबॉल बालिका वर्ग अंडर 17 :


विजेता डीएवी पुंदाग, उपविजेता डीएवी बरियातू

– हैंडबॉल बालिका वर्ग अंडर 19 :


विजेता डीएवी हेहल।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version