Home खबर पहली बारिश में खुली नगर निगम की पोल, युवा आजसू ने कहा...

पहली बारिश में खुली नगर निगम की पोल, युवा आजसू ने कहा ऐसा नहीं चलेगा ।

– जलजमाव की समस्या का निदान करें रांची नगर निगम : अभिषेक शुक्ला

रांची : युवा आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची नगर निगम के नगर प्रशासक अमित कुमार से मुलाकात कर उन्हें रांची में मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। मांग पत्र सौंपते हुए युवा आजसू के अभिषेक शुक्ला ने कहा रांची में मानसून के प्रवेश के साथ ही पूरे शहर समेत रांची नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 55 वार्ड के गली मोहल्ले में जलजमाव की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे इन वार्डों में निवास करने वाले आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

आए दिन जलजमाव के कारण किसी न किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर की नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होना एवं ड्रेनेज सिस्टम के खराब स्थिति जलजमाव के मुख्य कारणों में से एक है। अभिषेक शुक्ला ने कहा जलजमाव की समस्या को देखते हुए नगर निगम युद्ध स्तर पर शहर के सभी नाले की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की व्यवस्था करें ताकि शहर वासियों को इन समस्याओं से निजात मिल सके। अन्यथा युवा आजसू के सदस्य घेराव धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

मौके पर मौजूद रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी वार्ड में नाली की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को सही करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। रांची नगर निगम अंतर्गत आने वाले किसी गली मोहल्ले वार्ड में कोई भी परेशानी हो तो वह (कंट्रोल रूम) हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से राहुल तिवारी, रोहित चौधरी, प्रियांशु शर्मा, विशाल कुमार यादव, रोशन नायक, सुमित कुमार, मनोज कुमार, अमरजीत विक्रम सिंह, मुकेश, सौरभ के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version