Home खबर मुलायम सिंह यादव : वह एक समाजवादी के प्रतीक थे-रामकृपाल यादव

मुलायम सिंह यादव : वह एक समाजवादी के प्रतीक थे-रामकृपाल यादव

Patna, Maurya News18
20 अक्टूबर 2022

। आज होटल शुभसार्थक* होटल लेन(उदय कुमार लेन)बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने फ़्रेज़र रोड पटना में टीम अभिमन्यु यादव के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव एवं पुर्व उपमेयर विनय कुमार पप्पू और प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने श्रद्धांजलि दिया।
इसकी अध्यक्षता अभिमन्यु यादव ने की इस सभा में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद रामकृपाल यादव काफ़ी भावुक हो गये।इन्होंने डबडबायी आंखों से धरती पुत्र,किसान नेता के जीवन पर प्रकाश डाले।नेताजी द्वारा बलिदानी सैनिकों के शव उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने का श्रेय नेताजी को ही जाता है।नेताजी जब देश के रक्षा मंत्री थे तो अनेक ऐतिहासिक कार्य किये थे। इन्होंने जितना गरीबों को मान सम्मान किया, सर उठाकर जीने की ताकत दी लेकिन दुर्भाग्य से देश के प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए थे।
अभिमन्यु यादव ने कहा कि इनकी कमी हमेशा खलेगी।
बिनय कुमार पप्पू ने देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
सनोज यादव ने कहा कि साइकिल से चलने वाले नेताजी देश को नई राह दिखाए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version