Home खबर सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक, रांची में क्या...

सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक, रांची में क्या रहेगी व्यवस्था जानें…

  • सेना भर्ती के दौरान होने वाले तैयारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची : वर्ष 2024-25 के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची में आयोजन होने को ले अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटिंग रांची कर्नल विकास भोला एवं भर्ती से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची में आयोजन होने को लेकर कर्नल विकास भोला द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची से अपनी बात रखते हुए विशेष रूप से कहा रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है।

रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाए। ये हमारी प्राथमिकता है।

कर्नल विकास भोला ने कहा कि रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल ग्राउंड में सीजीआइ शीट बैरिकेडेड क्षेत्र, रैली ग्राउंड, 1.6 किमी रन एरिया और निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रैली के सभी दिनों में सुबह 04 बजे से उम्मीदवारों की किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने एवं अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version