Home टॉप न्यूज़ जन सुराज का ऐलान, अनियमितता के खिलाफ 01 करोड़ लोगों का लिया...

जन सुराज का ऐलान, अनियमितता के खिलाफ 01 करोड़ लोगों का लिया जाएगा हस्ताक्षर

खगड़िया, 05 मई 2025

प्रशांत किशोर जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ 11 मई को सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

पूरी रिपोर्ट

खगड़िया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जन सुराज पार्टी की अररिया जिला इकाई ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

खगड़िया जिला जनसुराज कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते प्रवक्ता

जन सुराज के खगड़िया जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े 7 नवंबर, 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे। 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई।

जन सुराज जातीय जनगणना रिपोर्ट में किए गए वादों और भूमि सर्वे हुई अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से जवाब मांग रहा है। 11 मई से जन सुराज के कार्यकर्ता 40 हजार से अधिक गांवों में जाएंगे और 2 महीनों में इन तीन विषयों पर एक करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे, और इससे भी बात नहीं बनी तो चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनय कुमार वरूण ,जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह !जिला अभियान संयोजक गजेन्द्र सिंह निषाद जिला महा सचिव जनार्दन सिंह एवं जनसुराज के सभी नेतागण मोजूद रहे।

खगड़िया से मौर्य न्यूज़18 डेस्क की रिपोर्ट।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version