Home खबर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, चार रजत तथा पांच कांस्य सहित 12...

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, चार रजत तथा पांच कांस्य सहित 12 पदकों पर जमाया कब्जा…

– एसआर डीएवी पुंदाग (SR DAV Public School Pundag, Ranchi) के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

रांची : रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग (SR DAV Public School Pundag Ranchi) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक तथा पांच कांस्य पदक सहित कुल 12 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. तापस घोष की ओर से मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय की खिलाड़ी सिमरन रानी, जैना फारुकी, आदित्य तिवारी ने स्वर्ण पदक साथ ही अम्मार अनवर, लक्षिका राज, सीना कुमारी, नंदिनी भारती ने रजत पदक तथा आयुर्धा बनर्जी, वर्तिका रानी, प्रियंका बॉयपाई, आकृति सिन्हा तथा अनुष्का राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान समय में इसका महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है तथा खेलकूद के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की भी संभावनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगे चल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों उनके अभिभावकों सहित खेल शिक्षक आशीष जायसवाल एवं प्रणव प्रताप को शुभकामनाएं दी।
Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version